पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस पर भाजपा विधायकों की बधाई बनी चर्चा का विषय

65a4c6bcaa088 mayawati 154635348 16x9 1
  • बसपा छोड़ भाजपा में गए जनप्रतिनिधियों के संदेशों से 2027 से पहले सियासी अटकलें तेज

सुलतानपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस पर सुलतानपुर की सियासत में हलचल तेज हो गई। खास बात यह रही कि बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ माननीय विधायकों की ओर से सोशल मीडिया पर मायावती को दी गई बधाई ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिवस पर भाजपा के “आयातित” कहे जा रहे विधायकों विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय और सीताराम वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन बधाई संदेशों को लेकर राजनीतिक पंडितों और कार्यकर्ता तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह के सार्वजनिक संदेश महज औपचारिकता नहीं माने जा रहे। खासकर उन नेताओं द्वारा, जिन्होंने कभी बसपा की राजनीति से अपनी पहचान बनाई और बाद में भाजपा का दामन थामा।

इन घटनाक्रमों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या 2027 के चुनाव से पहले ये तीनों जनप्रतिनिधि एक बार फिर “घर वापसी” कर सकते हैं? या फिर यह सिर्फ शिष्टाचार और राजनीतिक संतुलन साधने की कवायद है।

फिलहाल, मायावती के जन्मदिवस पर दिए गए इन संदेशों ने सुलतानपुर समेत प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है, जिनके जवाब आने वाला समय ही देगा…..!

homeslider Politics

‘आप लोगों को शर्म नहीं आती’, दिशा बैठक में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना

Kangana Ranaut : हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए। केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जवाबदेही के साथ काम करने […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

मथुरा से CM योगी का बड़ा सियासी संदेश, ‘चवन्नी’ बयान से अखिलेश पर निशाना

मथुरा से CM योगी ने साधी पश्चिमी यूपी की सियासत CM Yogi in Mathura: अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा सियासी लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। कान्हा की नगरी से सीएम योगी ने एक साथ हिंदुत्व और जाट भावनाओं को साधने की कोशिश की। […]

Read More
Saharanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर मायावती का विरोध, बोलीं- ऐसी कार्रवाई पर तुरंत लगे रोक

Saharanpur: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को प्रशासन द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार से ऐसे अभियानों पर तत्काल रोक लगाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को जल्दबाजी में […]

Read More