शर्मनाक : अपनी बेटी के यौन शोषण में वायुसेना कर्मी को 20 साल की सजा

Untitled 5 copy 14

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। देहरादून की विशेष पॉक्सो अदालत ने वायुसेना के एक कर्मी को अपनी बेटी के साथ लगभग 12 वर्षों तक दुष्कर्म और यौन शोषण का दोषी करार देते हुए 20 साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने इस जघन्य अपराध को “समाज के लिए घोर कलंक” बताते हुए सख्त टिप्पणी की कि जिस पिता की जिम्मेदारी बच्ची की रक्षा करना थी, उसी ने उसके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को पूरी तरह तबाह कर दिया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़िता को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है।

पीड़िता ने अदालत में बताया कि जब वह महज 5-6 साल की थी, तब से उसके पिता ने यौन शोषण शुरू कर दिया था। यह सिलसिला तब तक चलता रहा जब तक वह 17 साल की नहीं हो गई। आरोपी उसे चुप रखने के लिए उसकी गुड़िया के हाथ-पैर तोड़ देता था और धमकी देता था कि अगर किसी को बताया तो उसके साथ भी यही होगा। दोषी ने बेटी को गुमराह करने के लिए घिनौनी बात कही थी कि “हर पिता अपनी बेटी से ऐसे ही प्यार करता है”।

वर्षों तक सहन करने के बाद नवंबर 2023 में पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सारी सच्चाई बता दी। 20 नवंबर को जब आरोपी ने फिर से गलत हरकत की, तो मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गिरफ्तारी के डर से आरोपी भाग गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि ऐसे विकृत और क्रूर अपराध में किसी भी प्रकार की नरमी बरतना उचित नहीं है। यह फैसला बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूती प्रदान करता है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More