आशियाना में एकता की मिसाल बना समरसता खिचड़ी भोज

  • आशियाना के अटल सेवा केंद्र में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
  • बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे हुए शामिल

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन के सेक्टर के स्थित अटल सेवा केंद्र में गुरुवार को समरसता खिचड़ी भोज बड़े धूमधाम से मनाया गया। एशियेशन के अध्यक्ष आरके पांडे ने बताया कि जैसे खिचड़ी में सभी अन्न मिलकर एक हो जाते हैं, उनको अलग पहचान करना मुश्किल है। उसी तरह समरसता खिचड़ी भोज में व्यक्ति खास न होकर आम व्यक्ति बन जाता है। इस प्रेम उल्लास के पर्व पर सभी एक रिश्ते से बंध जाते हैं जिसे मानवता कहते हैं।

महामंत्री एसी अग्निहोत्री ने बताया कि भोज में खिचड़ी, दही, पापड़, घी, अचार व गजक की व्यवस्था की है। यह भोज दोपहर एक बजे शुरू हो कर पांच बजे तक चलता रहा ।सैकड़ों लोगों ने स्वादिष्ट खिचड़ी का आनंद लिया। समरसता भोज में एसोसिएशन के संरक्षक एके बाजपेई, पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, विधायक, जनार्दन सिंह, जे पी पांडेय, मनोज गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, पी के द्विवेदी, ए के श्रीवास्तव, ओपी अग्निहोत्री, शशि अग्निहोत्री, मधु गुप्ता, बिमला पांडे, डिम्पल श्रीवास्तव, शोम,अलका, पुष्पा, साधना, अंजू,निधि, लक्ष्मी,राखी, गीता, अनामिका, अर्चना, सोनू, नीरु, मनीषा, राखी सहित सैकड़ों लोगों ने खिचड़ी का रसपान किया।

Central UP Raj Dharm UP Uttar Pradesh

कांशीराम जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, सीएम योगी, मायावती समेत कई नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम की जयंती के अवसर पर रविवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बसपा […]

Read More
Central UP

आशियाना सेक्टर एम के झंडे वाला पार्क में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहनीय प्रस्तुति से होलीमय हुआ माहौल लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एम स्थित झंडे वाला पार्क में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने होली गीत पर नृत्य पेश कर पूरे पंडाल को होली के रंग से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली गीत […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More