पुलिस ने किया देहरादून में लूटकाण्ड का खुलासा, रिश्तेदार ही निकला मास्टर माइंड

CRIME NayaLook

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए मुजफ्फरनगर के एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में वादी के बहनोई सहित कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 91,950 रुपये नगद, दो अवैध तमंचे 315 बोर, चार जिंदा कारतूस, दो अवैध चाकू तथा एक आलानकब बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को वादी शराफत पुत्र दिलशाद अली, निवासी वन विहार मेहूंवाला देहरादून ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर दी थी कि रात्रि के समय चार अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आए और परिजनों के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये नगद व कुछ ज्वैलरी लूट ले गए। तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0-15/2026, धारा 331(4)/309(6)/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। साथ ही स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सुरागरसी-पतारसी की गई।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 13 जनवरी 2026 को तेलपुर चौक के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लूट की घटना में शामिल बुशरान राणा, आसिफ उर्फ बबलू, इरफान, राजकुमार उर्फ अनिल और वासिफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी बुशरान राणा, वादी की फुफेरी बहन का पति है। उसे जानकारी थी कि वादी द्वारा सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का करोड़ों रुपये में सौदा किया गया है तथा बयाने के रूप में लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये मिलने वाले हैं। इसी जानकारी के आधार पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। योजना के तहत आठ जनवरी की रात बुशरान अपने साथियों को वादी का घर दिखाकर मौके से चला गया। उसके साथियों ने तमंचों और चाकुओं के बल पर घर में मौजूद लोगों को डरा-धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि जमीन का सौदा रद्द हो जाने के कारण वादी को बयाने की धनराशि नहीं मिल पाई, जिस वजह से आरोपियों के हाथ केवल एक लाख रुपये नगद और कुछ ज्वैलरी ही लगी।

Spread the love

Sankashti Chaturthi 2026
homeslider Religion

संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

Sankashti Chaturthi 2026: 29 सितंबर 2026 को विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा।मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे अंगारकी संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है, जिसे बेहद शुभ माना जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। संकष्टी चतुर्थी 2026 के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर आज पूरे प्रदेश की तरह महाराजगंज जनपद में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद छोड़ने उनको गिरफ्तार करने तथा उनके समय में किए गए निर्णय की […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा

Lucknow: राजधानी लखनऊ के वजीरगंज इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लाल मस्जिद के पास स्थित SA अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम […]

Spread the love
Read More