अंकिता हत्याकांड : पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर का होगा नार्को टेस्ट

Untitled 10 copy 5

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर गरमाए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके साथ ही अन्य मामलों की भी जांच जारी रहने की बात कह चुके हैं। इसके बाद अब अन्य मामलों में जांच की गति को बढ़ाया गया है। अंकिता भंडारी कांड में कथित वीआईपी गेस्ट कौन था, जिसे स्पेशल सर्विस न देने के कारण उसकी मौत की साजिश रची गई? इस बिंदु पर सीबीआई तो जांच करेगी ही, देहरादून पुलिस पिछले दिनों हुए वायरल ऑडियो क्लिप मामले की जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही है। पिछले दिनों एक्ट्रेस उर्मिला सनावर से पूछताछ हुई। अब पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से देहरादून पुलिस ने पूछताछ की है। इस दौरान पूर्व विधायक ने नार्को टेस्ट को लेकर अपनी सहमति दी है।

अंकिता भंडारी कांड में वायरल किए गए कथित ऑडियो-वीडियो प्रकरण में तेजी आई है। इस मामले में घिरे पूर्व विधायक सुरेश राठौर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे। वायरल ऑडियो-वीडियो प्रकरण ने उत्तराखंड की राजनीति को पिछले दिनों गरमा दिया। इसको लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन हुए। इसके बाद धामी सरकार ने अंकिता के माता-पिता से बात करने के बाद मामले की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की। अब इस मामले में सुरेश राठौर से पूछताछ हुई है। नेहरू कॉलोनी थाने में इंस्पेक्टर राजेश साह और राकेश शाह ने पूर्व विधायक से लंबी पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान सुरेश राठौर ने नार्को टेस्ट पर अपनी सहमति दी। पुलिस की पूछताछ का मुख्य फोकस सोशल मीडिया पर वायरल उस ऑडियो पर रहा, जिसमें कथित तौर पर पूर्व विधायक की आवाज होने का दावा किया जा रहा है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

हाइब्रिड बीजों से सरसों की खेती को मिलेगी नई ताकत, जानें किसानों के अनुभव

हाइब्रिड बीजों से बढ़ सकती है सरसों की पैदावार, राजस्थान और हरियाणा के किसानों को मिल सकते हैं बेहतर नतीजे New Delhi : अक्टूबर 2026। सरसों की बुवाई का सीजन नजदीक आते ही किसानों के लिए बेहतर बीजों का चयन और वैज्ञानिक तरीके से खेती करना अहम हो गया है। फिक्की और सीसीएस एनआईएएम की […]

Spread the love
Read More
homeslider Religion

शारदीय नवरात्र: 11 अक्टूबर से कलश स्थापना, जानें शुभ मुहूर्त

Sharadiya Navaratri: मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शुरू होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक पर्व में भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना यानी घटस्थापना के साथ होती है। इस दिन घरों और मंदिरों में विशेष […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

पश्चिमी यूपी में 12 अक्टूबर से होगी धान खरीद

पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में की जाएगी खरीद धान (कॉमन)-2441 और (ग्रेड ए) का 2461 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2027 तक चलेगी खरीद 65 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य प्रस्तावित, खोले जाएंगे 4500 क्रय केंद्र Lucknow: खरीफ विपणन वर्ष […]

Spread the love
Read More