बड़कोट और चिन्यालीसौड़ के लिए शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा: धामी

Untitled 7 copy 8

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। जनपद उतरकाशी के बड़कोट तथा चिन्यालीसौड़ के लिए शीघ्र हेली सेवा शुरू होगी। इसके अलावा उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज की बस का संचालन होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिये गए ज्ञापन के बाद संबंधित अधिकारियों को दोनों ही बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बड़कोट हेलीपैड के चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हज़ार रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार जताया । हेली सेवाओं के संचालन से क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों मे इजाफ़े के साथ ही किसी आपदा, मरीजों के इमरजेंसी शिफ्टिंग मे सहूलियत होगी।

चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी विकास परिषद तथा स्थानीय लोगों की मांग रही है कि उत्तरकाशी से चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु अभी तक कोई भी रोडवेज बस संचालित न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड होते हुये चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाये जिससे हमारे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों एवं क्षेत्रवासियों के आवागमन व पी.जी.आई. चण्डीगढ़ इलाज के लिए जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी इस बस संचालन से सुविधा प्राप्त होगी। इस रोडवेज बस के संचालन से चण्डीगढ़ से उत्तरकाशी आने-जाने में असानी होगी व यह रिवर्स पलायन का भी कारण बनेगा। चौहान ने कहा सीएम ने इन बिंदुओं पर गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस के संचालन से प्रवासी भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने इन मांगो पर गंभीरता के लिए सीएम पुष्कर धामी का आभार जताया।

Spread the love

Operation Safed Sagar
homeslider National

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

कारगिल की 18 हजार फीट ऊंची चोटियों पर IAF का पराक्रम Operation Safed Sagar: साल 1999 में जब देश क्रिकेट वर्ल्ड कप के रोमांच में डूबा था, उसी दौरान जम्मू-कश्मीर के कारगिल की ऊंची और दुर्गम पहाड़ियों पर एक ऐसा संघर्ष आकार ले रहा था, जिसने भारतीय सेना और वायुसेना के सामने अभूतपूर्व चुनौती खड़ी […]

Spread the love
Read More
Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More