UP : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त एक्शन, 17 लापरवाह डॉक्टर बर्खास्त

dapata saema brajasha pathaka 5383bac13331d5374019a4b100890685 1

उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। डिप्टी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लापरवाही बरतने वाले 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित रहने, मरीजों से दुर्व्यवहार और विभागीय आदेशों की अनदेखी जैसे मामलों में की गई है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बर्खास्त किए गए चिकित्साधिकारी बिना सूचना के लगातार ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए थे। कई बार नोटिस और चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए सेवा समाप्ति का फैसला लिया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों की उपेक्षा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा, मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले चार चिकित्साधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने इलाज के दौरान मरीजों और उनके परिजनों से अनुचित भाषा का प्रयोग किया और पेशेवर आचरण का पालन नहीं किया।

उत्तराखंड में राजस्व न्यायालयों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

स्थानांतरण आदेशों की अवहेलना करने के एक मामले में भी स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती दिखाई है। डॉक्टर गजेंद्र सिंह, जिन्हें नई तैनाती दी गई थी, उन्होंने निर्धारित समय पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस पर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

लखनऊ स्थित बीकेटी ट्रामा सेंटर के चार चिकित्साधिकारियों से कार्य में लापरवाही के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, तीन डॉक्टरों को भविष्य में सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी और कार्य में शिथिलता के मामलों में पांच चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने के साथ परनिंदा दंड दिया गया है।

इसके अलावा, सरकारी नियमों के विरुद्ध दवा खरीदने के दोषी पाए गए दो चिकित्साधिकारियों की पेंशन में 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश भी जारी किए गए हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। ब्रजेश पाठक ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार का उद्देश्य डर का माहौल बनाना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को जवाबदेह, पारदर्शी और संवेदनशील बनाना है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करने वाले चिकित्सकों को पूरा सम्मान और सहयोग मिलेगा, लेकिन लापरवाही करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

raja bhaiya
Uttar Pradesh

Raja Bhaiya की पत्नी भानवी कुमारी की शिकायत पर बड़ा एक्शन

Raja Bhaiya परिवार से जुड़ा मामला फिर सुर्खियों में Raja Bhaiya उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार मामला जुड़ा है Bhanvi Kumari और Akshay Pratap Singh के बीच विवाद से। लखनऊ के हजरतगंज थाने में MLC अक्षय प्रताप सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद […]

Read More
WhatsApp Image 2026 05 14 at 7.32.32 PM
homeslider Uttar Pradesh

बैकुंठधाम में दिल छू लेने वाला दृश्य, प्रतीक की बेटी संग अखिलेश का वीडियो वायरल

Prateek Yadav :  लखनऊ के बैकुंठधाम श्मशान घाट पर गुरुवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे सैफई परिवार और समर्थकों के बीच माहौल बेहद भावुक और शोकाकुल रहा। इस दुख की घड़ी में एक ऐसा पल सामने आया जिसने हर किसी की आंखें नम कर […]

Read More
Delhi Work from Home
Uttar Pradesh

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला : हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे लागू

Delhi Work from Home : दिल्ली में ट्रैफिक, प्रदूषण और बढ़ते ईंधन उपयोग को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई बड़े और प्रभावी फैसलों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश में संसाधनों […]

Read More