उत्तराखंड में राजस्व न्यायालयों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी

Untitled 5 copy 9

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आम नागरिकों को तेज, सस्ता और पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा डिजिटल कदम उठाया है। अब प्रदेश के राजस्व न्यायालयों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। इसके तहत RCMS (Revenue Court Case Management System) नाम से एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से जमीन से जुड़े विवादों को घर बैठे दर्ज किया जा सकेगा। राजस्व विभाग और उत्तराखंड राजस्व परिषद द्वारा विकसित यह पोर्टल एनआईसी (NIC) के सहयोग से तैयार किया गया है और इसे जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लॉन्च किया जाएगा।  अब आम नागरिकों को खतौनी, सीमांकन, दाखिल–खारिज, बंटवारा और अन्य भूमि विवादों के लिए तहसील या कचहरी के चक्कर नहीं काटने होंगे। वे सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपने केस की पूरी स्थिति मोबाइल या ईमेल पर देख सकेंगे।

इसके बाद वाद स्वीकार होने, सुनवाई की तारीख और निर्णय से जुड़ी सारी जानकारी SMS और ईमेल के माध्यम से मिलती रहेगी। अंतिम आदेश भी पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकेगा।सब कुछ पेपरलेस और ऑनलाइन होगा। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी। प्रदेश में तहसीलदार, SDM, DM, कमिश्नर और राजस्व परिषद के न्यायालयों में 50,000 से अधिक भूमि विवाद लंबित हैं।राजस्व सचिव डॉ. एस. एन. पांडेय के अनुसार, RCMS लागू होने से इन मामलों के निपटारे में तेज़ी आएगी और अधिकारियों पर समयबद्ध कार्यवाही का दबाव बनेगा। शुरुआत में यह व्यवस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रूपों में लागू रहेगी, लेकिन आने वाले समय में पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी जाएगी। यह पहल उत्तराखंड में डिजिटल न्याय व्यवस्था की दिशा में ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Today’s Horoscope मेष : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक […]

Spread the love
Read More
Mount Etna volcanic eruption
homeslider International

माउंट एटना में फिर ज्वालामुखी विस्फोट, लावा देखने उमड़ी पर्यटकों की भारी भीड़

Mount Etna volcanic eruption:  इटली के सिसिली द्वीप (ज्वालामुखी) पर स्थित माउंट एटना एक बार फिर सक्रिय हो गया है। यूरोप के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखियों में शामिल एटना से लगातार राख और लावा निकलने की खबर है। ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ने के बाद जहां एक ओर स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ी है, […]

Spread the love
Read More
Trump Secret Rescue
homeslider International

ईरानी मिसाइल हमले के खतरे से ट्रंप को ऐसे निकाला गया, एयर फोर्स वन बना ‘डिकॉय’

Trump Secret Rescue: ईरानी मिसाइल के खतरे से ट्रंप को गुपचुप दूसरे विमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा को लेकर जुलाई 2026 में तुर्की के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान एक बेहद गोपनीय ऑपरेशन चलाया गया था। सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों को आशंका थी कि ईरान से जुड़े […]

Spread the love
Read More