शर्मनाक: दो गज जमीन के लिए खूनी खेल, अपने ही बन रहे अपनों के दुश्मन

  • जमीन के खातिर ज्यादातर घटनाओं में करीबी लोग ही शामिल
  • प्रयागराज जिले में हुई सनसनीखेज वारदात ने एक बार फिर किया पुराने जख्मों को ताजा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपनों का कत्ल करने से वे नहीं हिचकते। पल भर में सीने में खंजर उतार देते हैं। धारदार हथियार से वार करते समय हाथ भी नहीं कांपते, लेकिन उनके इस खूनी खेल से धरती का कलेजा फट जाता है। बीते साल 2025 में यूपी भर में हत्या के मामलों में पुलिस ने घटना का राजफाश किया ज्यादातर खूनी गैर नहीं बल्कि अपने ही निकले। कोई दो गज जमीन के खातिर तो कोई प्रेमिका की चाहत तो कोई ऑनलाइन गेम के लिए अपने ही अपनों का कत्ल कर रिश्ते को कलंकित कर डाला।

प्रयागराज जिले के लोकापुर विशानी गांव निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार ने महज दस बिसवा जमीन के लिए अपने 55 वर्षीय पिता रामसिंह, बहन साधना व 14 वर्षीय भांजी आस्था को कुल्हाड़ी से काट कर बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया तो इस वारदात ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया। बीते साल और हाल ही में जिस तरह से अपनों ने अपनों का खून बहाया, इससे यही लग रहा है कि अब सिर्फ नाम का ही रिश्ता रह गया है। जमीन-जायदाद के लिए हत्या करने वाले मामले में कोई भाई, पिता, मां या फिर अन्य रिश्ते में लगने वाले चाचा व मामा। किसी ने उनकी बात नहीं रखी तो वह खौफनाक कदम उठा लिया। यूपी के अलग-अलग जिलों में दर्जन भर से अधिक मामले इस बात के गवाह हैं कि किस कदर सामाजिक मूल्यों और सहनशीलता का क्षण हुआ है। प्रयागराज जिले में हुई घटना ने मानों हर किसी को हिलाकर रख दिया।

Crime News Uttar Pradesh

गाजियाबाद में लव मैरिज का खौफनाक अंत: पत्नी ने पति की हत्या कर बच्चे हुए बेसहारा

दंपति के दो बच्चे अब बेसहारा, आरोपी पत्नी गिरफ्तार गाजियाबाद। दिल्ली के पास गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के शंकर विहार कॉलोनी में एक भयानक घटना सामने आई है। 11 साल पहले धर्म की दीवार तोड़कर प्रेम विवाह करने वाले दंपति का रिश्ता घरेलू विवाद में खौफनाक अंत तक पहुंच गया। पत्नी ने अपने पति […]

Read More
Crime News

सोनौली सीमा पर पकड़ा गया पंजाब पुलिस का आरोपी गुरु चरण सिंह

अपने मित्रों के साथ नेपाल घूमने जा रहा था आरोपी पंजाब पुलिस ने लुक आउट कार्नर नोटिस भी जारी कर रखा था उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर आव्रजन और पुलिस विभाग ने पंजाब पुलिस के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही के बाद […]

Read More
Crime News

महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान संजय […]

Read More