किशोरी का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सब-इंस्पेक्टर की अचानक मौत

heart attack 1767611054

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर कुंवरपाल एक किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने सिविल लाइंस स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर कुंवरपाल मूल रूप से बुलंदशहर जिले के नरौरा के रहने वाले थे और वर्तमान में संभल जिले के चंदौसी में निवास कर रहे थे। सोमवार को वह एक किशोरी के पोस्टमार्टम से जुड़ी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।

पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक कुंवरपाल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज सीने में दर्द हुआ, चक्कर आए और देखते ही देखते वह वहीं जमीन पर गिर पड़े। यह दृश्य देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की। पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने सब-इंस्पेक्टर कुंवरपाल को CPR दिया। हालत गंभीर देख उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच पीएम मोदी से सीएम योगी की घंटे भर चली मुलाकात

 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। सब-इंस्पेक्टर के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। परिवार के सदस्य बदायूं के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस विभाग में इस अचानक हुई मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, इससे जुड़ी एक और घटना दो दिन पहले हरिद्वार से सामने आई थी। हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात से आए एक श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आ गया। श्रद्धालु अचेत होकर गिर पड़े, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृत श्रद्धालु की पहचान जगदीश भाई गोकाणी के रूप में हुई, जो गुजरात के सोमनाथ स्थित बेरावल के निवासी थे। वे अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। इन दोनों घटनाओं ने एक बार फिर अचानक हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Maharajganj
Uttar Pradesh

विजय सिंह को दोबारा मिली कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विजय सिंह एडवोकेट को दूसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिस विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे […]

Read More
Lucknow
homeslider Religion

16 नवंबर को मनाई जाएगी सहस्त्रबाहु जयंती, होंगे धार्मिक आयोजन

Lucknow: चंद्रवंशी हैहय समाज के आराध्य और महान चक्रवर्ती सम्राट राजा कार्तवीर्य अर्जुन यानी भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती सोमवार, 16 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को सहस्त्रार्जुन जयंती मनाई जाती है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन, पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित […]

Read More
Lucknow
Uttar Pradesh

महाप्रबंधक ने ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन का किया निरीक्षण

Lucknow: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने शनिवार, 14 नवंबर 2026 को मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल के साथ ऐशबाग जंक्शन और बादशाहनगर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलपथ की संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, संरक्षा उपकरणों और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों के […]

Read More