उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं के बीच पीएम मोदी से सीएम योगी की घंटे भर चली मुलाकात

WhatsApp Image 2026 01 05 at 5.35.20 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली! उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और 2027 के चुनाव के रोडमैप को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार, 5 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अहम दौरे पर पहुंचे हैं। वे सुबह करीब 11:30 बजे दिल्ली पहुंचे और सीधे प्रधानमंत्री आवास पर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मीटिंग करीब एक घंटे तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार, विकास योजनाओं की प्रगति और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन मंथन हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आज शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरे को राजनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।

फटी एड़ियों को रातभर में ठीक करने का आसान घरेलू उपाय, एड़ियां होंगी एकदम मुलायम

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम मंदिर की ही रेप्लिका भेंट की, जो गुलाबी मीनाकारी कला से बनी हुई है। ये पूरा चांदी का बना है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुलाकात की जानकारी शेयर की है।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के बीच हुई एक घंटे की लंबी मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में दावों का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक, खरवांस खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार में नए मंत्रियों को शामिल करने और कुछ मंत्रियों की छुट्टी करने पर सहमति बन सकती है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की कैबिनेट में वापसी की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3:30 बजे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे और इससे पहले पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ भी रणनीतिक चर्चा करेंगे। इन बैठकों का मुख्य एजेंडा उत्तर प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आगामी चुनावों के लिए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। दिल्ली में हो रही इन बैठकों से लखनऊ की सियासत में सरगर्मी महसूस की जा रही है।

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider Religion

किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सतर्क?

Horoscope  मेष : आज जो भी काम लगन के साथ करेंगे उसका फल उसी समय मिल सकता है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का […]

Spread the love
Read More
Jantar Mantar demonstration
Analysis homeslider Politics

जंतर-मंतर की तीन तस्वीरें 2027 में BJP के लिए बड़ा सियासी खतरा बनेंगी

Jantar Mantar demonstration 2026: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को जो तस्वीर बनी, वह महज एक विरोध प्रदर्शन की तस्वीर नहीं थी। संसद से जंतर-मंतर तक हाथों में तख्तियां लेकर बढ़ते समाजवादी पार्टी के सांसद, पुलिस कार्रवाई से परेशान युवाओं के बीच बैठी डिंपल यादव, सरकार पर सीधे सवाल उठाती इकरा हसन और आक्रामक तेवरों […]

Spread the love
Read More
Exploitation of farmers and consumers
Analysis homeslider National

आढ़तियों के चंगुल में ग्राहक-किसान, सरकार लाचार

“Exploitation of farmers and consumers”: भारतीय कृषि व्यवस्था की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि खेत की मिट्टी से उपज उगाने वाला किसान और रसोई घर का बजट संभालने वाला आम ग्राहक, दोनों एक ही चक्रव्यूह के दो अलग-अलग शिकार हैं। किसान दिन-रात पसीना बहाकर फसल तैयार करता है, लेकिन जब वह बाजार पहुंचता है […]

Spread the love
Read More