माघ मेले में जाम नहीं चलेगा: प्रयागराज पुलिस कमिश्नर की दो टूक

up prayagraj magh mela 1767584759 1
  •  बोले– ट्रैफिक बिगड़ा तो क्षेत्रीय इंस्पेक्टर जिम्मेदार

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज में माघ मेला 2026 पूरे भव्य रूप से जारी है। गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-भर से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर मेला क्षेत्र या शहर में कहीं भी जाम की स्थिति बनी, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के इंस्पेक्टर की होगी।

 पुलिस कमिश्नर और एडिशनल CP खुद मैदान में

पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के सफल आयोजन के बाद पुलिस प्रशासन ने आगामी स्नान पर्वों के लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा खुद माघ मेला क्षेत्र में उतरे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस और फील्ड में ड्यूटी कर रहे जवानों से सीधे संवाद किया।

निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही और आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थिति में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि माघ मेला आस्था का पर्व है, ऐसे में पुलिस का व्यवहार श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि कहीं भी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी, तो जिम्मेदारी तय की जाएगी।

माघ मेले में अभी चार प्रमुख स्नान पर्व शेष हैं, जिनमें मौनी अमावस्या को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए शहर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से श्रद्धालु रैपिडो और शटल सेवाओं के जरिए स्नान घाट तक पहुंच सकेंगे।

पौष पूर्णिमा बना मिसाल

पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर करीब 31 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, लेकिन शहर में कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी। पुलिस प्रशासन इसे टीमवर्क का नतीजा बता रहा है और आने वाले स्नान पर्वों में भी इसी मॉडल को लागू करने की तैयारी है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बंथरा: आखिर कहां गए बुजुर्ग महिला का खून बहाने वाले

छेदाना हत्याकांड: 11 दिन बाद भी कातिल फरार खुर्रमपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: अट्ठारह सितंबर 2026 की रात बंथरा थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय छेदाना गौतम की किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हुई हत्या के मामले में पुलिस की टीमों ने हत्यारों की तलाश […]

Spread the love
Read More