- कोषाध्यक्ष इरम अफरीन बोली शिक्षा का जीवन में है महत्वपूर्ण स्थान
- प्रधानाचार्य राम तिलक यादव ने छात्र-छात्राओं को दिया आशीर्वाद
ए अहमद सौदागर
लखनऊ। चिनहट के अयोध्या रोड पर मटियारी चौराहे के पास स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में शनिवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव समारोह की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रबंधिका रहीं। इस वार्षिकोत्सव उत्सव में सरस्वती मां के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
शिक्षा का जीवन में है अहम स्थान, कोषाध्यक्ष इरम
हर साल की तरह इस वर्ष भी विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिक उत्सव में पार्षद हरीश अवस्थी व सभासद अरविंद यादव को स्कूल की कोषाध्यक्ष इरम अफरीन ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जबकि प्रधानाचार्य राम तिलक यादव ने बच्चों को दुआएं देकर उनका हौसला अफजाई किया।
कोषाध्यक्ष के मुताबिक कार्यक्रम का संचालन छात्र वैभव वाजपेई व मोहम्मद फैसल ने किया। वहीं बच्चों ने राजस्थानी व पंजाबी गाना गाकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं कॉलेज की प्रबंधिका ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा की गुणवत्ता एवं शिक्षा के प्रति सदैव समर्पित होते हुए मन लगाकर पढ़ें। जिससे सकूल एवं क्षेत्र तथा अपने माता-पिता के साथ जिले का भी नाम रोशन करेंगे और पढ़-लिखकर उच्च पद पर आसीन होंगे।
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने कला के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को स्कूल की प्रबंधिका ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बच्चों के माता-पिता के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य राम तिलक, कल्लू राम, अध्यापिका छवि, पूजा, रंजना सहित कई लोग मौजूद रहे।
