नौतनवां पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद की, एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

Untitled 3 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जिले की नौतनवां पुलिस ने बुधवार को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत तीन मोटरसाइकिल बरामद कर एक नाबालिग समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई नौतनवां थाना पुलिस ने 1 जनवरी 2026 को चण्डीधान के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागेश्वर प्रजापति (19 वर्ष), पुत्र हनुमान, निवासी पैसिया कोनघुसरी, थाना नौतनवां, जनपद महाराजगंज और अरुण राजपूत (20 वर्ष), पुत्र संतराम, निवासी गांव पालिका वार्ड नं-8 हसनापुर, थाना सूर्रयपुरा बाजार, जनपद रूपनदेही, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। इनके साथ एक 13 वर्षीय बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तारी संपतिहा पुलिस चौकी क्षेत्र के बैरिया बाजार चौराहे से करीब रात करीब 1:28 बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। नागेश्वर और अरुण के खिलाफ नौतनवां थाने में मु0अ0सं0 254/25 धारा 303(2), 317 (2) बीएनएस और सिद्धार्थनगर के कोतवाली थाने में मु0अ0सं0 261/25 धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामले दर्ज हैं। तीनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामद की गई मोटरसाइकिलों में एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP55AD3411), दूसरी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर UP56E3753) और तीसरी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बिना नंबर प्लेट की शामिल है।

Spread the love

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More