अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

WhatsApp Image 2025 12 31 at 3.56.25 PM

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज! महराजगंज सदर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा स्थित एक पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्र यादव पुत्र ढुनमुन, निवासी लखिमा थरूआ, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र यादव मंगलवार की सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि वे किसी आवश्यक कार्य से महराजगंज जा रहे हैं। हालांकि वे महराजगंज न जाकर खुटहा की ओर चले गए।

देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजन चिंतित हो गए और उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने नात-रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।

इसी दौरान रात करीब 8 बजे पकड़ी चौकी प्रभारी द्वारा परिजनों को फोन कर हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बाइक सहित युवक का शव नहर से बरामद,इलाके में फैली दहशत

 

बताया जा रहा है कि खुटहा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजेंद्र यादव को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े रहे। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल अवस्था में राजेंद्र यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राजेंद्र यादव परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य बताए जा रहे हैं। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी संजू देवी, पुत्र मोनू और पुत्री रिंकी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने पेट्रोल पंप के आसपास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निर्भय कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुणे में नाबालिग से कथित यौन शोषण, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

PuneNews : पुणे के विश्रांतवाड़ी इलाके में 12 साल की बच्ची के कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुणे पुलिस ने 52 वर्षीय एक कॉन्ट्रैक्ट सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जयसिंह साठे के रूप में हुई है और वह विश्रांतवाड़ी के श्रमिक नगर इलाके में […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More