शेयर बाजार सपाट बंद: बैंकिंग शेयरों ने संभाला मोर्चा

5125905 untitled 59 copy

मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला और अंततः बाजार लगभग सपाट बंद हुआ। दिनभर की उठा-पटक के बाद बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंकों की गिरावट के साथ 84,675.08 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 3.25 अंक फिसलकर 25,938.85 पर पहुंच गया। बाजार को संभालने में बैंकिंग शेयरों की अहम भूमिका रही, जबकि आईटी, फार्मा और एफएमसीजी जैसे सेक्टरों में दबाव देखने को मिला।

कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी बैंक इंडेक्स 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,171.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। हालांकि आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में रहे, जिससे बाजार की तेजी सीमित हो गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी

विस्तृत बाजार की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,914.25 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत टूटकर 17,518.95 के स्तर पर बंद हुआ। इससे यह साफ है कि निवेशक फिलहाल जोखिम लेने से बचते नजर आ रहे हैं।

किन शेयरों में रही तेजी और गिरावट

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा जैसे शेयरों ने मजबूती दिखाई। वहीं इटरनल (जोमैटो), इंडिगो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, टाइटन और ट्रेंट जैसे शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

बाजार की धारणा क्यों कमजोर?

बीएसई पर कुल 1,918 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,260 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 169 शेयर बिना बदलाव के रहे। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली बाजार पर दबाव बना रही है। इसके अलावा भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों में देरी और तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर निवेशक सतर्क बने हुए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है, जब तक कि वैश्विक और घरेलू स्तर पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता।

Spread the love

Shahzad Bhatti ATS Action
Crime News homeslider National

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर शिकंजा, आतंकी घोषित करने की तैयारी; UP में 12 FIR, 200 से ज्यादा गिरफ्तार

Shahzad Bhatti ATS Action: उत्तर प्रदेश में पाकिस्तान से संचालित बताए जा रहे गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। UP ATS ने शहजाद भट्टी और उसके कथित नेटवर्क की गतिविधियों से जुड़ी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। रिपोर्ट में नेटवर्क को आतंकी गतिविधियों से जोड़ते […]

Spread the love
Read More
Uber Eats
Business International Science & Tech

ऑर्डर करो और 10 मिनट में ड्रोन से घर पहुंचेगा खाना

Uber Eats की नई उड़ान Uber Eats Drone Delivery: फूड डिलीवरी की दुनिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Uber Eats ने ड्रोन डिलीवरी कंपनी Zipline के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी के बाद Uber Eats पर ऑर्डर किया गया पिज्जा, बर्गर और दूसरी खाने-पीने की चीजें सड़क […]

Spread the love
Read More
Vegetable prices
Business Delhi

बारिश ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, बढ़ी रसोई की महंगाई

हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा Vegetable prices: राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश का असर अब आम आदमी की रसोई पर दिखाई देने लगा है। ओखला सब्जी मंडी में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई हरी और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। कारोबारियों का कहना है कि […]

Spread the love
Read More