दुमका में दो पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाला दारोगा सस्पेंड

Untitled 13 copy 12

नया लुक ब्यूरो

रांची/दुमका। झारखंड के दुमका में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले की एक विचलित करने वाली वारदात के आज दूसरे दिन थाना इंचार्ज ताराचंद को आज एसपी ने, विभागीय जांचोपरांत, सस्पेंड कर दिया। जबकि जिले के पत्रकार इस दारोगा को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग कर रहे हैं।

मंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे पत्रकारों के साथ मारपीट

ये घटना दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग निजी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय पांडेय और पत्रकार नितेश वर्मा मंत्री संजय प्रसाद यादव के कार्यक्रम से लौट रहे थे। हंसडीहा चौक पर भीषण जाम लगा था। जब पत्रकारों ने जाम की वजह जानने की कोशिश की, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की, गाली गलौच और पिटाई शुरू कर दी।

पत्रकारों ने लगाया मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप

पीड़ित पत्रकारों का आरोप है कि अपना परिचय देने के बावजूद हंसडीहा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। हद तो तब हो गई जब उन्हें जबरन थाने ले जाकर घंटों बंधक बनाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

घटना के बाद जिले के पत्रकारों और स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन थानों की फोर्स और जरमुंडी डीएसपी मौके पर पहुंचे। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के हस्तक्षेप के बाद पत्रकारों को मुक्त कराया गया। इस घटना से जिले के पत्रकारों में भारी आक्रोश है। दारोगा के सस्पेंशन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हुई और पत्रकारों के साथ साथ आम जनता भी मात्र सस्पेंशन की कार्रवाई से असंतुष्ट दिख रही है। सभी एक स्वर से दारोगा को बर्खास्त कर जेल भेजने की सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

राज्यसभा चुनाव के बहाने ब्राह्मण-कुर्मी को दोबारा साथ करना चाह रही पार्टी कई मसलों को लेकर उपेक्षा की शिकायत से दूर हो रहे थे ये दोनों समाज भौमेंद्र शुक्ल Lucknow: उत्तर प्रदेश में साल 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर अपने पुराने सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More