नए साल से पहले CM योगी का प्रदेशवासियों को संदेश

5125233 31122024 cmyoginewyear23859083
  •  बोले– 2025 बनेगा टेक्नोलॉजी और AI नवाचार का मील का पत्थर

लखनऊ। आंग्ल वर्ष 2026 के आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक प्रेरणादायक पत्र लिखा है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025 को उत्तर प्रदेश के डिजिटल और तकनीकी विकास के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा आधारित नवाचारों के नए मानक स्थापित करने के लिए याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश आज भविष्योन्मुखी विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। सुशासन और मजबूत कानून व्यवस्था के चलते प्रदेश ने वैश्विक स्तर पर “ब्रांड यूपी” के रूप में अपनी पहचान बनाई है। अब उत्तर प्रदेश निवेशकों के विश्वास का राज्य बन चुका है, जहां सुरक्षित वातावरण के साथ तेज़ विकास संभव हुआ है।

डिजिटल भविष्य की मजबूत नींव

सीएम योगी ने पत्र में प्रदेश की डिजिटल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि लखनऊ और नोएडा में एआई सिटी विकसित करने की तैयारी चल रही है। जेवर में 3,700 करोड़ रुपये की लागत से सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण हो रहा है, जो तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है। इसके साथ ही सुरक्षित डेटा को ध्यान में रखकर बनाई गई डाटा सेंटर नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पांच हाइपर स्केल डाटा सेंटर पार्क का व्यवसायिक संचालन शुरू हो चुका है और आने वाले समय में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। नौ शहरों में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे आईटी सेक्टर को नई गति मिल रही है।

रोहतास रोपवे हादसा: ट्रायल में ढही 13 करोड़ की परियोजना

 

युवाओं से विशेष अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को प्रदेश के विकास का सबसे बड़ा साझेदार बताते हुए उनसे विशेष संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एआई प्रज्ञा कार्यक्रम के तहत 10 लाख नागरिकों को एआई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे हजारों नई नौकरियां सृजित हो रही हैं।

सीएम ने युवाओं से अपील की कि वे वर्ष 2026 के लिए एक संकल्प लें और अपने आसपास कम से कम पांच बच्चों को कंप्यूटर और एआई के प्रति जागरूक करें। हर सप्ताह कम से कम एक घंटा ‘ज्ञानदान’ के लिए निकालें।

साझा प्रयास से बनेगा विकसित यूपी

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार और समाज का संयुक्त प्रयास न केवल विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पूरा करेगा, बल्कि यूपी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने में भी सहायक होगा।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More