दिल्ली में घने कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द

Untitled 3 copy 26

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को 100 से अधिक उड़ानें रद्द की गई।  दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह आठ बजे तक विभिन्न एयरलाइंस की यहां से जाने वाली 50 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी। इसके अलावा, दूसरे शहरों से यहां आने वाली भी लगभग इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं।

दिल्ली हवाई अड्डे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि रात एक बजे के बाद से ही कैट-3 की प्रक्रिया के तहत उड़ानों का परिचालन हो रहा है। इसका मतलब है कि जो विमान और चालक दल के सदस्य कैट-3 के लिए योग्य हैं वही लैंडिंग और टेकऑफ कर सकते हैं। कैट-3 उपकरण समर्थित लैंडिंग और टेकऑफ की सबसे उन्नत सुविधा है जिसका इस्तेमाल बेहद घने कोहरे की स्थिति में किया जाता है। विमान सेवा कंपनियों ने भी यात्रियों को परामर्श जारी करते हुए एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति के बारे में पता करने की सलाह दी है।(वार्ता)

Spread the love

NEET-UG
Education homeslider National

क्या फिर लीक हुआ NEET का पेपर? NTA ने वायरल दावे की खोली पोल

NEET-UG राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को पूरी तरह भ्रामक और फर्जी करार दिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा पेपर लीक होने का दावा निराधार […]

Spread the love
Read More
IMD Weather Update
homeslider National Weather

भारी बारिश और भीषण गर्मी का डबल अटैक, IMD ने जारी किए कई अलर्ट

IMD Weather Update देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, तो दूसरी ओर मध्य और उत्तरी भारत के कुछ हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चार […]

Spread the love
Read More
G7 Summit 2026
homeslider International

G7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, विकास का पैमाना सिर्फ GDP नहीं

G7 Summit 2026 : फ्रांस के इवियन शहर में आयोजित G7 Summit 2026 में PM नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं के सामने आर्थिक विकास को लेकर एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आज दुनिया को विकास की परिभाषा बदलने की जरूरत है। केवल GDP और व्यापारिक आंकड़ों को विकास का […]

Spread the love
Read More