भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार, संगठन विस्तार का संकल्प

Untitled 10 copy 18
  • तिलोत्तमा में राप्रपा का तीसरा नगर अधिवेशन सम्पन्न

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

रूपन्देही। राष्ट्रीयता, प्रजातंत्र और उदारवाद के मूल सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए “भ्रष्टाचार करके खाना- मां का खून पीने के समान है” जैसे तीखे संदेश के साथ राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) का तीसरा नगर अधिवेशन तिलोत्तमा नगरपालिका में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह अधिवेशन मिति 2082/09/04 गते को तिलोत्तमा नगरपालिका–8, चार नम्बर, रूपन्देही में सुबह 10:00 बजे से आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

अधिवेशन के दौरान वक्ताओं ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार, विकृति और राजनीतिक विसंगतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राप्रपा ही राष्ट्र, लोकतंत्र और नैतिक मूल्यों की रक्षा कर सकती है। कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर युवा नेता प्रज्वल बोहरा की सक्रिय सहभागिता को भी सराहा गया। अधिवेशन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष चेतनारायण कंडेल ने कहा, “मैं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के माध्यम से रूपन्देही जिले की तिलोत्तमा नगरपालिका को आगे बढ़ाने का कार्य करूंगा। पार्टी की सदस्यता बढ़ाकर संगठन को मजबूत बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि देश में फैली विकृति के खिलाफ तिलोत्तमा के सम्पूर्ण नगरवासी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और केंद्रीय पार्टी के निर्णयों के अनुरूप अनुशासित ढंग से कार्य किया जाएगा। नगर अधिवेशन के दौरान दिखी राजनीतिक गहमागहमी पर प्रतिक्रिया देते हुए चेतनारायण कंडेल ने कहा, “लोकतान्त्रिक पार्टी में प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है। कई नेताओं की सक्रियता यह दर्शाती है कि पार्टी जीवित और मजबूत है। अंततः सभी ने एकजुट होकर मुझे समर्थन दिया, इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। अंत में अधिवेशन ने संगठन सुदृढ़ीकरण, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और तिलोत्तमा नगरपालिका में राप्रपा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Columbia Earthquake
International

कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

कोलंबिया में भूकंप की भीषण तबाही Colombia earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। कई शहरों में इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन एक ऐसा रेस्क्यू हुआ, जिसने तबाही के बीच उम्मीद […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More