मुख्यालय में बैठकर बेहतर पुलिसिंग नहीं, जनता से संवाद जरूरी: पुलिस मंथन में बोले सीएम योगी

6950332526699 yogi adityanath 272727473 16x9 1

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन-2025 को संबोधित करते हुए पुलिस तंत्र को जनता के प्रति और अधिक संवेदनशील व संवादशील बनने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल मुख्यालय में बैठकर बेहतर पुलिसिंग संभव नहीं है। इसके लिए सिपाही से लेकर जोन स्तर के अफसरों तक को सीधे जनता और जनप्रतिनिधियों से संवाद करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है, जिससे जनता का भरोसा शासन-प्रशासन पर बढ़ा है। कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण प्रदेश की छवि देश-विदेश में बदली है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यदि पहले की तरह दंगे होते, कर्फ्यू लगता और अराजकता फैलती रहती, तो क्या आज यूपी को लेकर सकारात्मक धारणा बन पाती? योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने कानून के दायरे में रहकर सख्त फैसले लिए और उसी का परिणाम है कि आज निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि देश के लगभग 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं, जो पिछले आठ वर्षों में बने हैं। इसके साथ ही सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और बेहतर एयर कनेक्टिविटी भी यूपी की पहचान बन चुकी है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद रखें, उनके फोन कॉल रिसीव करें और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति से उन्हें अवगत कराएं। इससे न केवल समस्याओं का समय रहते समाधान होगा, बल्कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने कभी किसी का चेहरा देखकर, जाति या मजहब के आधार पर योजनाओं का लाभ नहीं दिया। सभी को समान रूप से सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। लेकिन जो भी व्यक्ति कानून से खिलवाड़ करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने विशेष रूप से व्यापारियों और धर्माचार्यों से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाने, सर्किल और पुलिस लाइनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। इससे कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शुक्र का सिंह राशि में गोचर: इन राशियों को कर देंगे मालामाल

वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, सुंदरता, विलासिता और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। नवग्रहों में शुक्र का विशेष महत्व होता है और यह व्यक्ति के प्रेम संबंध, वैवाहिक जीवन, कला, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों को दर्शाता है। शुक्र देव की चाल, दशा और राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ […]

Spread the love
Read More
Ranchi
homeslider Jharkhand

गाड़ी न मिलने पर मंत्री ने अपने अंगरक्षक लौटाए

Ranchi झारखण्ड में एक आश्चर्य जनक घटनाक्रम में राज्य के वित्त मंत्री जो वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से पलामू के पाटन छतरपुर से विधायक हैं, राधाकृष्ण किशोर ने अपनी पुलिस सुरक्षा वापस करने का फैसला किया है। यह सुनकर झारखण्ड की जनता को ऐसा लग सकता है कि शायद राधाकृष्ण किशोर वीआईपी कल्चर छोड़ने की […]

Spread the love
Read More
Iraq
homeslider International

इराकी सांसद के घर से मिला ‘सोने की ब्रा और पैंटी’?

काला धन या फिर शौक में सांसद ने खरीदा था ये सामान सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर जारी, खुला भ्रष्टाचार का खेल महर्षि आज़ाद दुबे इराक़ के सुप्रीम लीडर अली खामनेई की मौत और इज़रायल-अमेरिकी जंग के बाद इस इस्लामिक देश के अंदर भी युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। यह जंग वहां के […]

Spread the love
Read More