सिद्धार्थनगर: पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी का गंभीर आरोप

Untitled 4 copy 28
  • सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड बढनी के ढेकहरी बुजुर्ग का मामला
  • प्रधानी चुनाव लडने वाले कई लोगों को विना लडे हरा देने की साज़िश

विजय श्रीवास्तव

बढनी/सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। विकास खंड बढनी के ग्राम पंचायत ढेकहरी बुजुर्ग में कई परिवारों के नाम मतदाता सूची से कथित तौर पर जानबूझकर हटा दिए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि यह सब संभावित प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से बाहर करने की साजिश का हिस्सा है। इस मामले ने लोकतंत्र की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब गांव निवासी अजय कुमार अग्रहरि ने अपने पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरकर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज सौंपे। लेकिन आरोप है कि न केवल नए नाम जोड़े गए, बल्कि परिवार की मुखिया वासमती देवी का नाम, जो पुरानी सूची में मौजूद था, भी काट दिया गया। अजय अग्रहरि के परिवार के कम से कम दस सदस्यों के नाम गायब बताए जा रहे हैं, जिनमें रीना, अंकित कुमार, विवेक कुमार, अंशिका, विकास कुमार, मीना अग्रहरि, धर्मेंद्र कुमार और शीला शामिल हैं। इसके अलावा गांव के अन्य निवासियों के नाम भी सूची से हटाए जाने का दावा किया गया है। इनमें रोजी, रोजी पुत्री जय कुमार, विद्यावती पतनी महेंद्र, दुर्गावती पत्नी राजेन्द्र, मुरलीधर चौधरी पुत्र कृष्ण नाथ ,रत्ना पत्नी विकास,आकाश पुत्र राजेन्द्र,मनीष रावत पुत्र जय कुमार,सोहन लाल पुत्र गंगा राम,मगरे पुत्र गंगा राम, अवधेश पुत्र गंगा राम, राजकुमार पुत्र गंगा राम जैसे नाम शामिल हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब प्रभावशाली लोगों की ओर से किया गया ताकि विरोधी पक्ष के उम्मीदवार बिना लड़े ही हार जाएं।

 

26 दिसंबर 2025 को अजय अग्रहरि और अन्य पीड़ितों ने उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ को लिखित शिकायत सौंपी। इसमें बीएलओ पर पक्षपात और साजिश का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत की प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी, विकास खंड अधिकारी बढनी, राज्य निर्वाचन आयोग, मुख्यमंत्री कार्यालय और मीडिया को भी भेजी गई हैं। गांव के जागरूक नागरिकों का मानना है कि यदि ऐसे हथकंडे जारी रहे तो निष्पक्ष चुनाव की कल्पना बेमानी हो जाएगी। पंचायत चुनावों में मतदाता सूची की शुद्धता बेहद महत्वपूर्ण होती है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी शिकायतें लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करती हैं और प्रशासन को तत्काल जांच कर दोषियों पर एक्शन लेना चाहिए। इस मामले में यदि आरोप साबित हुए तो यह चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गहरा असर डालेगा। पीड़ितों को उम्मीद है कि उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप से उनके नाम बहाल होंगे और चुनाव निष्पक्ष तरीके से होंगे।

Spread the love

Uttar Pradesh

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दर्जनों स्कूलों व प्रतिष्ठानों में किया ध्वजारोहण

नौतनवां में विधायक ऋषि त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां महराजगंज! 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर नौतनवां विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्र-प्रेम का उत्साह देखने को मिला। Rishi Tripathi Flag Hoisting : क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विभिन्न स्कूलों, शिक्षण संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और लोगों […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More