सहारनपुर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज हुआ ढेर

siraj ahmed killed
  • लूट, हत्या, डकैती जैसी संगीन वारदातों में चल रहा था फरार
  • दो अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, वाई-फाई डोंगल, बैग व आधार कार्ड बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सुल्तानपुर जिले में हत्या के मामले में फरार चल रहा एक लाख का इनामी बदमाश सिराज अहमद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पंजाब हरियाणा सीमा पर सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मंडरा रहा है। इस सूचना पर यूपी एसटीएफ सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो बेखौफ बदमाश एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से कुख्यात जख्मी हो गया। पुलिस घायल को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसटीएफ को मौके से एक मोटरसाइकिल, पिस्टल 30 बोर, पिस्टल 32 बोर, भारी मात्रा में कारतूस, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन, दो वाई-फाई, छोटा बैग व आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश के मुताबिक शनिवार देर रात सूचना मिली कि सुल्तानपुर जिले से हत्या के मामले में फरार चल रहा एक लाख रुपए का इनामी बदमाश सुल्तानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित लोले पुर गांव निवासी सिराज अहमद किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में पंजाब हरियाणा सीमा से होते हुए सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र में मौजूद है।

गश्त का कार्य पूरा करके चौकी लौटते समय हेड कांस्टेबल की तबियत बिगड़ी

 

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोचने की कोशिश की। तभी इनामी बदमाश सिराज अहमद एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश सिराज अहमद मार गिराया।
एसटीएफ अधिकारी अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश सिराज अहमद शातिर किस्म का अपराधी है और इसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व रासुका जैसे संगीन मामले सहित कुल 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के आलाधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Spread the love

Police
Crime News homeslider

मानकनगर : नहर में मिले शवों की हुई शिनाख्त, पुलिस शराबी बता झाड़ा पल्ला

Police को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर लखनऊ। दो दिन पहले मानकनगर थाना के कनौसी पुल के पास नहर में जिन दो लोगों का उतराता शव मिला उनकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र स्थित शनिचरहिया बाजार निवासी 32 वर्षीय हरिओम गौड़ पुत्र विशंभर व दूसरे की शिनाख्त कृष्णानगर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

BBD: रक्षा बंधन से पहले उठ गई भाई की अर्थी

तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था आदर्श मिश्रा माता-पिता और बहनों के आंसू थम नहीं रहे हैं हमेशा के लिए परिवार को टीस दे गया तुषार, घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल ए अहमद सौदागर Lucknow: इकलौते बेटे और जीवन के आखिरी सहारा आदर्श मिश्रा तुषार को खोने के बाद पिता प्रमोद मिश्रा, मां शीला […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनी पायलट की मौत Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हो गया। गंगा बैराज के पास नत्था पुरवा इलाके में एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया, जिसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और […]

Spread the love
Read More