गलत रिहाई की घटना छिपा गए लखनऊ जेल अफसर!

  •  लखनऊ जेल अफसरों का अजब गजब कारनामा
  • पहले गलत रिहाई, फिर गलत तरीके से जेल में कराई गई आमद
  • तीन माह तक घटना को छिपाए रखे अफसर

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। राजधानी की जिला जेल का एक अजब गजब कारनामा प्रकाश में आया है। लखनऊ जेल अधिकारियों ने पहले एक बंदी की गलत रिहाई कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद आनन फानन में टीम गठित कर रिहा किए गए बंदी को पकड़वाकर बगैर औपचारिकताएं पूरी किए ही जेल में दाखिल कर लिया गया। दिलचस्प बात तो यह रही कि जेल अधिकारियों ने गलत रिहाई की सूचना उच्चाधिकारियों तक को देना मुनासिब नहीं समझा। मामले का खुलासा होने के बाद से जेल अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। अब वह इस गंभीर मसले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

DIG के निर्देश बुलंदशहर जेल अधीक्षक के ठेंगे पर!

मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ जेल से गलत रिहाई की घटना बीते अक्टूबर माह की है। विचाराधीन बंदी तौकीर हुसैन पुत्र जायद एक गंभीर मामले में जेल में बंद था। बीती 08 अक्टूबर 2025 को एक मामले में तौकीर हुसैन का रिहाई फरमान जेल पहुंचा। सूत्र बताते है कि इस रिहाई फरमान से आने से पहले बंदी तौकीर हुसैन का बी वारंट जेल पहुंच गया था। इस वारंट को जेल अधिकारियों ने दस्तावेजों में दर्ज ही नहीं किया। बी वारंट को नजरअंदाज करके जेल अधिकारियों ने बंदी तौकीर को रिहा कर दिया। इस गलत रिहाई की जानकारी होते ही जेल प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़े

बुलंदशहर, मुरादाबाद, आगरा जेल अधीक्षक पर नहीं होगी कार्रवाई!

सूत्रों का कहना है कि गलत रिहा हुए बंदी की खोज के लिए जेल प्रशासन के अधिकारियों ने टीम गठित की। टीम के सदस्यों ने गलत रिहा हुए बंदी को करीब 15 घंटे बाद पुनः गिरफ्तार कर बगैर किसी लिखापढ़ी के जेल में आमद कर ली। दिलचस्प बात यह है गलत तरीके से हुई रिहाई की सूचना विभाग के आला अफसरों तक को नहीं दी गई। यह मामला जेलकर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। चर्चा है कि जेल अधिकारियों ने पहले बंदी की गलत रिहाई की, इसके बाद जेल प्रशासन के अधिकारियों की बगैर लिखापढ़ी के जेल में आमद ने जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। उधर इस संबंध में जब लखनऊ जेल परिक्षेत्र के डीआईजी रामधनी से बात करने का प्रयास किया तो कई प्रयासों के बाद भी उनका फोन (9454418170) नहीं उठा।

homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More
homeslider International

ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ आंदोलन तेज, डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अमेरिका-यूरोप में जबरदस्त प्रदर्शन

नया लुक डेस्क वॉशिंगटन/यूरोप। ईरान के साथ संभावित युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मध्य पूर्व के तनाव के बीच अब अमेरिका और यूरोप में भी उनके खिलाफ विरोध की लहर तेज हो गई है। ‘नो किंग्स’ (No Kings) नाम से हो रहे इन प्रदर्शनों में लाखों […]

Read More