DIG के निर्देश बुलंदशहर जेल अधीक्षक के ठेंगे पर!

Untitled 13 copy 10
  • आला अफसरों के निर्देश के बाद भी थम नहीं रही जेल में अवैध वसूली
  • बंदियों के उत्पीड़न के साथ सुविधाओं के दामों में हुई बेतहाशा बढ़ोत्तरी
  • मुफ्त में होने वाली मुलाकात के लिए वसूले जा रहे प्रति व्यक्ति 30 रुपए
  • कैंटीन 24 लाख प्रतिमाह और मशक्कत 2600 की जगह 3600 रुपए हुई

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। कारागार विभाग के आला अफसरों की फटकार के बाद भी बुलंदशहर जेल में जेल अधीक्षक की अराजकता और अवैध वसूली थमने का नाम नहीं ले रही है। जेल में मशक्कत के नाम पर पूर्व में 26 सौ की जगह अब 36 सौ रुपए प्रति बंदी वसूल किया जा रहा है। बेलगाम अधीक्षक के निर्देश के बाद मुफ्त में होने वाली मुलाकात के लिए बंदियों के परिजनों से प्रति व्यक्ति 30 रुपए पर्ची के नाम पर वसूल किए जा रहे है। ऐसा तब किया जा रहा है जब परिक्षेत्र के डीआईजी ने जांच के दौरान मातहत अधिकारियों को जेल में हो रहे उत्पीड़न को रोके जाने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद सुविधाओं के दामों में कमी होने के बजाए बेतहाशा बढ़ोत्तरी जरूर कर दी गई है।

बुलंदशहर, मुरादाबाद, आगरा जेल अधीक्षक पर नहीं होगी कार्रवाई!

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर जेल में जेल अधीक्षक के बंदियों के साथ अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए विभाग के मुखिया डीजी जेल ने मामले की जांच मेरठ परिक्षेत्र के डीआईजी को सौंपकर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद बीते सप्ताह परिक्षेत्र डीआईजी ने बुलंदशहर जेल पहुंचकर मामले की विस्तृत जांच की। बताया गया है कि जेल पहुंचे जांच अधिकारी ने मातहत अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के साथ बैठक कर बंदियों और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न रोकने और बंदियों से की जा रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाए जाने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद भी जेल में स्थिति जस की तस बनी हुई है।

सूत्रों का कहना है कि जेल में बंदियों के राशन में बेतहाशा कटौती करके बंदियों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। कटौती के राशन की खपत कैंटीन में की जा रही है। सूत्रों की माने तो पूर्व में कैंटीन का जो ठेका 20 से 22 लाख रुपए उठ रहा था। उसे बढ़ाकर 24 लाख रुपए कर दिया गया है। जेल की कैंटीन अधीक्षक की कमाई का जरिया बनकर रह गई। कैंटीन में अनाप शनाप दामों में खानपान की वस्तुएं बेचकर अधिकारी अपनी जेब भरने में जुटे हुए है। यही नहीं बंदियों के परिजनों की मुफ्त में होने वाली मुलाकात के लिए भी 30 रुपए प्रति व्यक्ति वसूल किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि पूर्व में बंदियों से मशक्कत के लिए प्रति व्यक्ति 2600 रुपए वसूल किए जा रहे थे उसे बढ़ाकर 3600 रुपए कर दिया गया है। जेल में सुरक्षाकर्मियों की कमाऊ जगहों कैंटीन, मुलाहिजा, हवालात, मुलाकात में ड्यूटी लगाने के लिए भी मोटी रकम वसूल की जा रही है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो उनके निजी सचिव ने साहब के व्यस्त होने की बात कहकर बात कराने से इनकार कर दिया।

अवैध वसूली पर जेल अधीक्षक ने साधी चुप्पी

बुलंदशहर जेल में अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों के उत्पीड़न और बंदियों से की जा रही अवैध वसूली को लेकर जब जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह जेल की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जहां काम होगा वहां शिकायतें भी होंगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों का कॉकस टूटा है वह आरोप तो लगाएंगे ही। जेल में राशन कटौती, मशक्कत, मुलाकात और कैंटीन में हो रही अवैध वसूली के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली। परिक्षेत्र डीआईजी के जांच करने के लिए आने के सवाल पर उन्होंने बताया कि वह निर्माणाधीन उच्च सुरक्षा बैरेक का निरीक्षण करने आए थे।

One thought on “DIG के निर्देश बुलंदशहर जेल अधीक्षक के ठेंगे पर!”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

मलेशिया में सुना अयोध्या के दीपोत्सव का नाम, ऑस्ट्रेलिया से रामनगरी पहुंच गए शेन

Lucknow: भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव की भव्यता देश ही नहीं, विदेशों में भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इसी आकर्षण के चलते ऑस्ट्रेलिया के नागरिक शेन भारत पहुंचे हैं। वह अयोध्या के दीपोत्सव को करीब से देखने और भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को महसूस करने के […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब घर-आंगन में भी दीप जलाएं: मुख्यमंत्री

दीपक केवल मिट्टी का पात्र नहीं, बल्कि चेतना का जागरण है: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों से की अपील आस्था, आत्मगौरव और सनातन चेतना के पुनर्जागरण का महापर्व है दीपोत्सव: CM योगी CM ने कहा- उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ ‘दिव्य दीपोत्सव’ के लिए पूर्ण रूप से सज्जित है […]

Read More