मलिहाबाद: मामूली कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज

Kaiserbagh Shooting Incident

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेडेमऊ गांव में बुधवार को होर्डिंग फाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष 28 वर्षीय अनुपम सिंह को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। मलिहाबाद थाने में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक मलिहाबाद क्षेत्र स्थित पुरवा गांव निवासी अनुपम सिंह और ढेडेमऊ गांव निवासी गोलू पुत्र दुलारे गाजी, दानिश पुत्र सत्तार, कामिल पुत्र अहमद व ब्लैक गोलू व अन्य लोगों के बीच होर्डिंग फाड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है बात इतनी बढ़ गई कि ढेडेमऊ निवासी गोलू सहित चार लोगों ने अनुपम सिंह के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक इस मामले में पीड़ित अनुपम सिंह ने गोलू गाजी, दानिश, कामिल व ब्लैक गोलू सहित अन्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हमलावरों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More
Crime News

ANTF यूनिट बाराबंकी: अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

10.936 किलोग्राम अवैध चरस, एक चार पहिया वाहन व एक मोबाइल फोन बरामद ए अहमद सौदागर ANTF Barabanki :  सूबे को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट बाराबंकी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से चार पहिया वाहन में लादकर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे गिरोह का […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

DCM की ट्रेलर से भिड़ंत, चालक की मौत अहिमामऊ के संत नगर में हादसा ए अहमद सौदागर Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर पर अहिमामऊ स्थित संत नगर के पास मंगलवार सुबह तड़के DCM और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि DCM के परखच्चे उड़ गए और चालक […]

Spread the love
Read More