प्रेमी ने की दिनदहाड़े चौकीदार प्रेमिका की बीच सड़क गला रेत कर हत्या, खुद भी की खुदकुशी,

Untitled 14 copy 9

नया लुक ब्यूरो

रांची/जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम स्थित पोटका थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर एक महिला चौकीदार के प्रेमी ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार को सिदगी मुख्य सड़क पर हुई और महिला का शव खून से लथपथ रोड पर पड़ा मिला। इधर, प्रेमी घटना के बाद अपने गांव लौटा और पेड़ पर फंदा बना फांसी लगा ली। पुलिस ने दोनों ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान ज्योतिका हेंब्रम के रूप में की गई। वह पोटका थाना में पदस्थापित थी। वहीं, प्रेमी गणेश मांझी (30) बेरोजगार था।

हत्या करने के बाद आरोपी ने किया वीडियो जारी 

इधर, चौकीदार ज्योतिका हेंब्रम की हत्या करने के बाद आरोपी गणेश माझी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उसने कहा कि नौ साल से हमलोग रिलेशनशिप में थे। ज्योतिका हमको धोखा दे रही थी। उसने पोटका थाना प्रभारी के साथ संबंध बनाया। इसलिए मैंने ज्योतिका की हत्या कर दी। अब मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरे घर परिवार और भाई को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होना चाहिए।

पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू ने बताया कि आरोप बेबुनियाद है। गणेश हमेशा लड़की को ड्यूटी करने से मना करता था। आज उसने अपनी प्रेमिका को चाकू से मार कर खुद भी सुसाइड कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ज्योतिका हेम्ब्रोम कालिकापुर के केंडमूड़ी की रहने वाली थी। चौकीदार के रूप में उसकी नियुक्ति इसी साल 8 माह पूर्व हुई थी। बताया जाता है कि जॉब लगने के बाद से वह प्रेमी को इग्नोर कर रही थी।

शव के पास ही खड़ी मिली महिला चौकीदार की स्कूटी

दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच सड़क किनारे महिला चौकीदार का शव देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर मृतका की स्कूटी भी खड़ी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पोटका थाना की पुलिस के साथ डीएसपी, बीडीओ और सीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पोटका ब्लॉक के BDO अरुण मुंडा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चाकू मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू
पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू

सिटी SP बोले- जांच कर की जाएगी कार्रवाई

हत्या, आत्महत्या और वायरल वीडियो के इस मामले में सिटी SP कुमार शिवाशीष ने बताया कि अभी तक लड़के या लड़की दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। फिर भी पूरे मामले की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सनद रहे कि मनोज मुर्मू इसी साल मई में पोटका थाना के प्रभारी बनाए गए हैं।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More