आयुष विभाग उत्तराखंड में रिजॉर्ट की तर्ज पर बनाएगा नेचुरोपैथी अस्पताल

Untitled 2 copy 18

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। प्रदेश के वेलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए पहली बार नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने की तैयारी है। ये अस्पताल रिजॉर्ट की तर्ज पर बनाए जाएंगे। जहां पर बिना दवाइयों के प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से इलाज किया जाएगा। आयुष विभाग ने चंपावत व पिथौरागढ़ जिले में जमीन चयनित कर ली है। उत्तराखंड में आयुष व वेलनेस से पर्यटन को जोड़ने के लिए पहले चरण में प्रदेश के तीन जिलों में नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने की तैयारी की रही है। पिथौरागढ़ के बलवा कोट व चंपावत के कोली ढेक में जमीन का चयन किया गया। इसके अलावा बागेश्वर जिले में जमीन चयनित करने की प्रक्रिया चल रही है।

आयुष विभाग की ओर से नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव बना रहा है। जल्द ही केंद्र सरकार को वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। आयुष मिशन के तहत केंद्र सरकार नेचुरोपैथी अस्पताल के लिए वित्तीय सहायता देगी। नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धति में जड़ी-बूटियों, आहार, व्यायाम, मालिश, जल चिकित्सा, योग और एक्यूपंक्चर का उपयोग किया जाता है। इस पद्धति से बीमारी के मूल कारण को ठीक करना व समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है न कि सिर्फ लक्षणों का इलाज करना है। नेचुरोपैथी में आहार और पोषण, जल चिकित्सा, मृदा चिकित्सा, सूर्य चिकित्सा, योग और व्यायाम चिकित्सा, जड़ी-बूटी, एक्यूपंक्चर व एक्यूप्रेशर, मालिश चिकित्सा, उपवास, मन शरीर चिकित्सा की सुविधा रहेगी।

केंद्र सरकार ने बीते वर्ष आयुष मिशन के तहत आयुष ग्राम योजना को शुरू किया था। इस योजना के तहत उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में एक-एक आयुष ग्राम बनाए जाने थे, लेकिन अब केंद्र सरकार ने आयुष ग्राम योजना बंद कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना कि आयुष ग्राम की जगह केंद्र सरकार नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने के लिए वित्तीय सहायता देगी। इसके लिए विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

Spread the love

Jaipur
homeslider Politics Rajasthan

नेशन फर्स्ट की भावना को करें आत्मसात

नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प Jaipur: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि देश सर्वोपरि की भावना से कार्य करें। सबसे पहले देश है, उसके बाद पार्टी है और अंत में हम सब हैं। इसी संकल्प के साथ हमें जनसेवा करनी चाहिए। नितिन नवील निकाय चुनाव […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Health homeslider Uttar Pradesh

बोले ब्रजेश: मरीज को पता होना चाहिए कौन सी दवा ले रहा है

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक की बड़ी पहल देशज भाषा में मरीजों से बात करें चिकित्सक Lucknow: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों से मरीजों के लिए दवाओं और जांचों के नाम हिंदी अथवा देवनागरी लिपि में लिखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि मरीज को यह जानकारी […]

Spread the love
Read More
Rain
homeslider National

अर्नब चक्रवात ने ढाया कहर, ओडिशा-आंध्र में बारिश बनी आफ़त

Rain यूपी समेत कई राज्यों में अलर्ट, पुल डूबे, स्कूल बंद नई दिल्ली। समुद्र में बना चक्रवात अर्नब का कहर तटों पर बसे राज्यों में देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों को प्रभावित करने के बाद अब अंदरूनी हिस्सों की […]

Spread the love
Read More