‘छूमंतर’ में नहीं दिखेंगी अनन्या पांडे, नई हिरोइन की तलाश

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे इन दिनों अपने व्यस्त शेड्यूल और लगातार आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक तरफ वह कार्तिक आर्यन के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन में पूरी तरह व्यस्त हैं, जो इस क्रिसमस रिलीज होने जा रही है। दूसरी तरफ वह अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ के दूसरे सीजन की तैयारी में लगी हैं।

इसी बीच आई एक खबर ने उनके प्रशंसकों को निराश कर दिया है। अनन्या अब आगामी फिल्म ‘छूमंतर’ का हिस्सा नहीं रहेंगी। एक सूत्र के अनुसार, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होने वाली थी, जो सीधे-सीधे ‘कॉल मी बे दो’ के शूट शेड्यूल से टकरा रही थी। चूंकि वेब सीरीज की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, इसलिए अनन्या और ‘छूमंतर’ के निर्माताओं ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने भविष्य में साथ काम करने का वादा भी किया है।

इन अभिनेत्रियों पर टिकीं निगाहेंअनन्या के फिल्म से बाहर होने के बाद कास्टिंग को लेकर काफी हलचल है। सूत्रों का कहना है कि पिछले हफ्ते तीन अभिनेत्रियों के साथ एक मॉक शूट भी किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जानकी बोडीवाला और श्रीलीला का नाम अब प्रमुखता से चर्चाओं में है, और उनमें से कोई एक अभय वर्मा के साथ इस फैंटेसी रोमांटिक ड्रामा में नजर आ सकती हैं। इस बीच, अनन्या की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है। ( हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

आदित्य धर का संदेश: कभी अपने सपनों का त्याग मत करो, ‘धुरंधर’ को लेकर उम्मीदें जगीं

फिल्म निर्देशक आदित्य धर ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने अपने फैंस, सहयोगियों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का आभार जताते हुए कहा कि बीता साल उनके लिए बेहद खास और सीख देने वाला रहा है। इन दिनों आदित्य धर अपनी आगामी फिल्म धुरंधर: द […]

Read More
Entertainment

नीना गुप्ता ने बताया सच: 66 की उम्र में प्रेग्नेंट होने की खबरों का क्या है राज?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद कई लोगों ने दावा करना शुरू कर दिया कि वह 66 साल की उम्र में मां बनने वाली हैं। हालांकि इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी […]

Read More
Entertainment homeslider

‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज: हॉरर और कॉमेडी के तड़के के साथ लौटे अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अपना अलग ही फैन बेस रहा है और अब इसी जॉनर में एक नई फिल्म दर्शकों के सामने आने वाली है। हाल ही में फिल्म Bhooth Bangla का टीजर रिलीज किया गया है, जिसने आते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस फिल्म में लंबे समय बाद […]

Read More