बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार का तख्तापलट करने वाले शरीफ़ उस्मान हादी पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला.. खोपड़ी में मारी गोली,

Untitled 36 copy 1 scaled

नया लुक ब्यूरो

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार को हटाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले जेहादी इस्लामिक युवा नेता शरीफ उस्मान हादी को 13 दिसम्बर की दोपहर को उस समय अज्ञात हमलावरों ने अपने गोली का निशाना बनाया जब वह जुम्मे की नमाज़ से वापस लौट रहा था। इंकलाब मोंचो के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जुलाई में शेख हसीना के सरकार को गिराने में शरीफ उस्मान की भूमिका महत्वपूर्ण रही और सरकार गिराने के बाद शरीफ उस्मान लगातार भारत और हिंदुओं पर भी हमलावर रहा है। उसने भारत के विरोध में कई बार भारत के नक्शे को गलत तरीके से भी प्रस्तुत किया जिसमें उसने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया है, जबकि ग्रेटर बांग्लादेश की योजना की आस भी बांग्लादेश के जेहादियाँ में जगा रहा है।

देश में फ़रवरी में आम चुनावों की घोषणा होने के बाद उसने ढाका के विजयनगर से अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की है। लेकिन कल दोपहर ढाई बजे एक बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने रिक्शे से जा रहे शरीफ उस्मान को काफ़ी निकट से गोली मारी है। एक दो गोलियां उसके दिमाग़ में भी अटक गई हैं। सीसीटीवी फ़ुटेज़ के माध्यम से इन अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। उस्मान को ढाका मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहाँ उसे सीपीआर देकर किसी तरह रिवाइव किया गया और उसके जबड़े से गोली निकाली गई है। उसकी हालत अभी भी बेहद गंभीर है और दिमाग़ में अभी भी गोली अटकी हुई है।

इस घटना के बाद ढाका विश्वविद्यालय में फिर से माहौल गरमा गया जबकि तमाम लोग अस्पताल परिसर में इकट्ठा हो गए। पाकिस्तान के तमाम सोशल मीडिया प्रॉपगैंडा चैनलों ने इस घटना को लेकर कहा है कि यह बिल्कुल वहीं पैटर्न है जैसा पाकिस्तान में पहले से भारत करता आ रहा है। अज्ञात हमलावर बाइक पर दिनदहाड़े आते हैं और आतंकियों को मारकर चले जाते हैं। बांग्लादेश पुलिस अभी भी जांच में जुटी हुई है। शरीफ उस्मान काफ़ी समय से तथाकथित “जुलाई वारियर” को सुरक्षा देने की बात जार रहा था, इससे यह भी स्पष्ट है कि उसे अपने जान के ख़तरे का अंदाज़ा था। अब यह स्पष्ट तो नहीं है कि शरीफ ज़िंदा बचेगा या नहीं, लेकिन इस घटना ने चुनाव से पहले बांग्लादेश के जेहादी क्रांतिकारियों के मन में डर ज़रूर पैदा कर दिया है।

Spread the love

Untitled 4 copy
Delhi homeslider Uttar Pradesh

Flydubai को-पायलट पर बड़ा खुलासा, ओमान ने पहले ही उड़ान भरने से रोक दिया था

ओमान में उड़ान पर था बैन, फिर Flydubai में मिली नौकरी; कैप्टन पर हमले वाले को-पायलट की जांच तेज New Delhi : फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छर पर कथित हमला करने और विमान को संकट में डालने के मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, को-पायलट के पुराने रिकॉर्ड को लेकर […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय व चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि की आशंका है। वृषभ : जल्दबाजी में हानि-दुर्घटना होने से बचें, सावधानी रखें। व्यवसाय में आप के विरोधी […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सहारनपुर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्कर गैंग के तीन दबोचे

STF को मिली बड़ी सफलता Lucknow : यूपी STF ने पश्चिमी यूपी में सक्रिय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर बड़ा जखीरा बरामद किया। STF की फील्ड इकाई मेरठ ने थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बिजलीघर तिराहे से शेरपुर पैली जाने वाले रास्ते पर […]

Spread the love
Read More