जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा का किया आकस्मिक निरीक्षण

Untitled 33 copy

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, मिठौरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षा , रसोई, छात्रावास, शौचालय एवं परिसर की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तार से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के संबंध में बीएसए से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कक्षा 06 एवं 08 में स्थापित स्मार्ट टीवी क्रियाशील न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से स्मार्ट टीवी को ठीक कराने और शिक्षण प्रक्रिया में तकनीक के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है। रसोई घर एवं भोजन गुणवत्ता की जांच करते हुए जिलाधिकारी ने पोषण मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। परिसर एवं छात्रावास में साफ–सफाई का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने बीएसए को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय में मौजूद छात्राओं से संवाद भी किया। उन्होंने बच्चियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे निडर होकर अपने लक्ष्य तय करें और पूरी लगन के साथ उन्हें हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने पढ़ाई-लिखाई, अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को छात्राओं की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से दुरुस्त की जाएँ ताकि छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल शिक्षण वातावरण मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, बीएसए सुश्री रिद्धी पांडेय, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Untitled 14 copy 6
Purvanchal

हाउस टैक्स वृद्धि पर व्यापार मंडल का विरोध रंग लाया

सरकार ने फैसला लिया वापस: संतोष अग्रहरी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महाराजगंज। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नौतनवां इकाई द्वारा हाउस टैक्स में की गई कई गुना बढ़ोतरी के खिलाफ चलाया गया विरोध आखिरकार सफल रहा। व्यापार मंडल के दबाव और लगातार उठाई गई। आवाज के बाद राज्य सरकार ने बढ़े हुए हाउस टैक्स को […]

Read More
Congress District President Vijay Singh
Purvanchal

Railway Station: नौतनवां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भगीरथपुर रेलवे स्टेशन के उत्तरी पक्के मार्ग को रेल सड़क से जोड़ने की मांग

कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के सा एक दल आनन्दनगर स्थित वरिष्ठ कार्य निरीक्षक से मिल कर सौंपा ज्ञापन-पत्र निर्माण न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी करेगी जन आंदोलन- विजय सिंह एडवोकेट जिलाध्यक्ष कांग्रेस उमेश चन्द्र त्रिपाठी  आनंदनगर।  Railway Station आज नौतनवां विधानसभा के आनंदनगर नौतनवां रेल खंड पर स्थित भागीरथपुर रेलवे […]

Read More
Untitled 6 copy 14
Purvanchal

बाराबंकी में फाइलेरिया पर प्रहार: सनौली में रात 10 बजे शुरू हुआ ब्लड सैंपल सर्वे!

विजय कुमार रामसनेहीघाट/बाराबंकी। जनपद को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने ‘नाइट ब्लड सैंपल सर्वे’ (रात्रिकालीन रक्त जांच) अभियान की शुरुआत कर दी है। गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 की रात 10 बजे ग्राम पंचायत सनौली में इस विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अमरनाथ वर्मा ने पेश की […]

Read More