यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर में शामिल दीपावली, PM मोदी और विदेश मंत्री ने दी बधाई

Untitled 16 copy 2

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। यूनेस्को ने भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है। यूनेस्को द्वारा दिल्ली में हुई अपनी अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में इस पावन पर्व को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया, जो देश के लिए गर्व का क्षण है। यूनेस्को का यह कदम भारतीय परंपराओं को संरक्षित करने और विश्वभर में उनके महत्व को बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस पर खुशी व्यक्त की है।
यह पहली बार है जब यूनेस्को की ये बैठक भारत में हुई है। अब भारत की कुल 15 सांस्कृतिक विरासतें, जैसे कुंभ मेला, दुर्गा पूजा, गुजरात का गरबा, योग, रामलीला और वैदिक मंत्रों का उच्चारण आदि इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा हैं।

पीएम मोदी ने यूनेस्को के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा भारत और दुनिया भर में लोग रोमांचित हैं। हमारे लिए दीपावली हमारी संस्कृति और लोकाचार से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और धार्मिकता का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल करने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में और भी अधिक वृद्धि होगी। प्रभु श्री राम के आदर्श अनंत काल तक हमारा मार्गदर्शन करते रहें। विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में ‘दीपावली’ को शामिल किए जाने के बारे में जानकर खुशी हुई। यह इस त्योहार के अपार सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और लोगों को एक साथ लाने में इसकी भूमिका की पहचान है।

बता दें कि दिल्ली स्थित लाल किले में 8 से 13 दिसंबर के बीच यूनेस्को की बैठक निर्धारित है। इस दौरान 10 दिसंबर को यूनेस्को ने दीपावली को इंटेन्जिबिल कल्चरल हेरिटेज (आईसीएच) की लिस्ट में शामिल करने का फैसला लिया। इस बैठक में 150 देशों के 700 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अमूर्त धरोहरों पर विचार किया। इस साल 78 देशों के 67 नामांकन अमूर्त धरोहर के प्रस्ताव आए थे, जिन पर विचार हुआ। दीपावली के पक्ष में भारत ने कहा कि यह केवल त्योहार भर नहीं बल्कि बुराई पर अच्छाई, शांति एवं समृद्धि के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है। इस फैसले के साथ ही दिल्ली में 10 दिसंबर की रात एक बार फिर दीपावली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा के अनुसार, शहर के सभी प्रमुख ऐतिहासिक एवं सरकारी भवनों को दीयों और सजावटी लाइट्स से सजाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम लाल किला परिसर में होगा, जबकि उसके आसपास का चांदनी चौक इलाका रंगोली, रोशनी और आतिशबाजी से सजाया जा रहा है।

Spread the love

Hormuz Strait Crisis
homeslider International

स्ट्रेट ऑफ हार्मुजः धू-धू कर जला जहाज, कई देशों के सपने जले

होर्मुज के पास जहाज पर हमला, 24 भारतीय नाविक फंस इंजन रूम में धमाके के बाद उठीं लपटें, मदद की गुहार…. खतरे में डीजल-पेट्रोल, सांसत में जान नया लुक ब्यूरो Hormuz Strait Crisis : दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई के लिए मशहूर   Strait of Hormuz में एक बार फिर तनातनी का माहौल जारी […]

Spread the love
Read More
PoK Violence News
homeslider International

पाक अधिकृत कश्मीर में हिंसा का दावा, 150 से ज्यादा लोगों की मौत से मचा हड़कंप

PoK Violence News : पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से सामने आ रही खबरों ने क्षेत्रीय हालात को लेकर चिंता बढ़ा दी है। विभिन्न रिपोर्टों और स्थानीय संगठनों के दावों के अनुसार, हाल के दिनों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली है। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों […]

Spread the love
Read More
Taliban in Herat
homeslider International

हेरात में तालिबान की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं पर ड्रेस कोड को लेकर हड़कंप

Taliban in Herat अफगानिस्तान के पश्चिमी शहर हेरात में तालिबान की नैतिकता पुलिस द्वारा महिलाओं पर सख्त ड्रेस कोड लागू करने के लिए चलाए गए व्यापक अभियान ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। सड़कों पर सशस्त्र कर्मचारियों की मौजूदगी, वाहनों की जांच और महिलाओं की हिरासत की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में डर […]

Spread the love
Read More