उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

Untitled 5 copy 2

देहरादून। उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने से सूखी ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में पिछले दो महीने से बारिश न होने के कारण सूखी ठंड परेशान कर रही है। अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है।

वहीं पर्यटन स्थल औली में स्कीईंग स्लोप में नाला जम गया है। औली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन ढलते ही तापमान भी तेजी से नीचे गिर रहा है। आलम यह है कि स्कीम स्लोप में बहने वाला नाला भी जम गया है। बारिश नहीं होने के कारण यहां सूखी ठंड में परेशान किया हुआ है जबकि रात के समय पाला पड़ रहा है। रात के समय तापमान – 2 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है।

जबकि नीति घाटी और बद्रीनाथ सहित सीमांत क्षेत्रों में पानी के झरने जमने लगे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य बना हुआ है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश और बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही सूखी ठंड से भी राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र में सात और आठ दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More