Headline

मुंबई: पिता-पुत्र की रियल एस्टेट कंपनी पर 31 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 58

मुंबई। अंधेरी पुलिस ने जोगेश्वरी स्थित रियल एस्टेट कंपनी मेसर्स रणबीर रियल एस्टेट एंड डेवलपर्स के मालिक पिता-पुत्र जयकुमार गुप्ता और सुयश गुप्ता के खिलाफ 31.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने जोगेश्वरी ईस्ट की एक रीडेवलपमेंट परियोजना में 18% वार्षिक रिटर्न का लालच देकर 18 निवेशकों को चूना लगाया।

शिकायत गुजरात के वापी के फार्मेसी कारोबारी महेश दोशी ने दर्ज कराई है। दोशी ने बताया कि मार्च 2021 में एक दलाल के जरिए उनकी मुलाकात गुप्ता परिवार से हुई। कंपनी ने दावा किया कि उनके पास जोगेश्वरी में एक बड़ा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है और तुरंत फंडिंग की जरूरत है। प्रोजेक्ट के कागजात और प्लान दिखाकर उन्होंने 18% फिक्स्ड रिटर्न का भरोसा दिलाया।

अमेरिका: पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति ने रचा खौफनाक प्लान,’सभी को मारो-शहीद बनो’

लालच में आकर अप्रैल 2021 में दोशी और उनके रिश्तेदारों ने RTGS से कंपनी के खाते में 8.26 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। शुरू में 2021 से सितंबर 2024 तक TDS काटकर ब्याज मिलता रहा, लेकिन इसके बाद अचानक पेमेंट बंद हो गया। जब प्रिंसिपल राशि मांगी तो टालमटोल शुरू हो गई।

पड़ताल में पता चला कि गुप्ता परिवार ने यही तरीका अपनाकर किरीट देसाई सहित 17 अन्य निवेशकों से भी करोड़ों रुपये जुटाए और सबको चपत लगा दी। कुल मिलाकर 18 निवेशकों से 31.26 करोड़ रुपये की ठगी का अनुमान है।

पुलिस ने जयकुमार गुप्ता, सुयश गुप्ता और उनकी कंपनी के खिलाफ IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), 34 (सामान्य इरादा) और 120B (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश और बैंक खातों की जांच में जुटी है।

यह मामला मुंबई में रियल एस्टेट सेक्टर की उन काली करतूतों को फिर उजागर करता है जहां चमकदार प्रोजेक्ट प्लान और हाई रिटर्न का लालच देकर आम निवेशकों को ठगा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में निवेश से पहले RERA रजिस्ट्रेशन, प्रोजेक्ट की वैधता और बिल्डर का ट्रैक रिकॉर्ड जरूर चेक करना चाहिए।

Spread the love

Bhiwandi flyover accident
Crime News Maharastra

भिवंडी में तेज रफ्तार कार ने तीन बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Bhiwandi flyover accident :  महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को स्तब्ध कर दिया। स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने कथित तौर पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण […]

Spread the love
Read More
  Mumbai Rain
Maharastra Weather

करोड़ों के लग्जरी फ्लैट भी बारिश के आगे बेबस! मुंबई में लिफ्ट बंद, बिजली गुल, घरों में कैद हुए लोग

  Mumbai Rain :  मुंबई में जारी भारी बारिश ने यह साफ कर दिया है कि महंगे और आलीशान घर भी प्राकृतिक आपदा और कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर के सामने असहाय हो सकते हैं। शहर के कई प्रीमियम रिहायशी प्रोजेक्ट्स में जलभराव, बिजली कटौती, बेसमेंट में पानी भरने और लिफ्ट बंद होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। […]

Spread the love
Read More
IMD Warning
homeslider Maharastra

मुंबई में बारिश का कहर, 16 ट्रेनें रद्द….फ्लाइट्स प्रभावित, स्कूल बंद

IMD Warning महाराष्ट्र में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। मुंबई, पुणे, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई सहित […]

Spread the love
Read More