अधिमास की सोमवती अमावस्या 15 जून को, दुर्लभ संयोग को लेकर गजब का उत्साह

Somvati Amavasya

कई वर्षों के बाद आया है ऐसा दुर्लभ संयोग, पितृ दोष, शनि शांति के लिए शानदार दिन

आचार्य धर्मेश उपाध्याय

Somvati Amavasya इस वर्ष 15 को 2026 (सोमवार) को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या को विशेष धार्मिक महत्व का दिन माना जा रहा है। धर्माचार्यों के अनुसार इस बार सोमवती अमावस्या अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में पड़ रही है, जिससे इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। शास्त्रों में अधिक मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास बताया गया है। वहीं सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है और अमावस्या तिथि पितृ कार्यों एवं शांति अनुष्ठानों के लिए विशेष मानी जाती है। ऐसे में अमावस्या, सोमवार और अधिक मास का यह दुर्लभ संयोग साधना, जप, दान तथा धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

धार्मिक ग्रंथों जैसे पद्म पुराण, स्कंद पुराण और नारद पुराण में अधिक मास के दौरान किए गए जप, तप, व्रत, दान और पूजा-पाठ को विशेष फलदायी बताया गया है। विद्वानों के अनुसार इस दिन पितृ तर्पण, शनि शांति और शिव पूजन का भी विशेष महत्व है। धर्माचार्यों का कहना है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए धार्मिक कार्यों से मानसिक शांति, आध्यात्मिक उन्नति तथा जीवन की विभिन्न बाधाओं से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। साथ ही पितृ दोष, शनि पीड़ा और आर्थिक कठिनाइयों से राहत की कामना के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक मास में आने वाली सोमवती अमावस्या का यह दुर्लभ संयोग कई वर्षों बाद प्राप्त हो रहा है, इसलिए श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

इन अनुष्ठानों की दी जा रही सलाह

  • अमावस्या शांति पूजा
  • शनि दोष निवारण पूजा
  • शनि मंत्र जाप
  • पितृ शांति एवं तर्पण
  • रुद्राभिषेक और शिव पूजन

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

मॉनसून का इंतजार बढ़ा, दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट

नए घर में स्पॉट हुए दीपिका-रणवीर…खुशखबरी का इंतजार

बजरंगबली की विशेष कृपा से इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का योग

50 साल की उम्र तक वैध हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, जानें 2026 के नए नियम

 

Spread the love

2 thoughts on “अधिमास की सोमवती अमावस्या 15 जून को, दुर्लभ संयोग को लेकर गजब का उत्साह

Comments are closed.

iPhone 18 Pro
homeslider Technology

iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज

iPhone 18 Pro : Apple के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लॉन्च से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नई iPhone 18 सीरीज की घोषणा नहीं की है, लेकिन विभिन्न लीक और टेक रिपोर्ट्स में दावा […]

Spread the love
Read More
Mathura Electrocution Accident
homeslider Uttar Pradesh

11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटने से गई युवक की जान

मथुरा में हाईटेंशन लाइन का कहर Mathura Electrocution Accident :  थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव तैयापुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पानी की टंकी के पास अचानक 11 केवी (11 हजार वोल्ट) की हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से युवक […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सोनम वांगचुक मामले में बड़ा अपडेट, केंद्र बोला- मेदांता शिफ्टिंग का विरोध नहीं करेंगे

Sonam Wangchuk Latest News : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य और अस्पताल शिफ्टिंग मामले में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि […]

Spread the love
Read More