भारतीय दूतावास की सतर्कता से कंबोडिया में फंसे 81 भारतीयों को बचाया गया

WhatsApp Image 2025 12 02 at 5.15.52 PM

शाश्वत तिवारी

नोम पेन्ह। भारत के विदेश मंत्रालय और कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से 81 भारतीयों को जॉब स्कैम के चंगुल में से बाहर निकाला है। नोम पेन्ह स्थित भारतीय दूतावास ने 1 दिसंबर को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा भारतीय दूतावास आज बावेट से 28 भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों का बहुत शुक्रिया अदा करता है। सभी 28 भारतीयों को जल्द ही वापस लाया जा रहा है। इसके बाद दूतावास ने 2 दिसंबर को अपनी पहली पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा, अपडेट कल कंबोडिया के बावेट में 53 और भारतीय नागरिकों को बचाया गया, जिससे 2 दिनों में कुल संख्या 81 हो गई। दूतावास कंबोडियाई अधिकारियों का बहुत आभारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले दो भाइयों द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से 22 नवंबर को साइबर धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के खिलाफ पोस्ट लिखी गई थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि कंबोडिया के बावेट में काफी लोगों को बंधक बनाकर साइबर फ्रॉड से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिनमें 100 से अधिक भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने इस पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए पीड़ितों से संपर्क किया। दूतावास ने इस मामले की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही नई दिल्ली में गृह मंत्रालय को भी दी, जिसके बाद इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14सी) ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कंबोडिया के बावेट इलाके में ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) का इस्तेमाल करके कंपाउंड की लोकेशन का पता लगाने में टेक्निकल मदद दी।

भारतीय दूतावास ने तुरंत कंबोडियाई सरकार के शीर्ष स्तर के समक्ष यह मामला उठाया और संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को कई खास इंटेलिजेंस टिप भी दी। इसके बाद 28 भारतीय नागरिकों को बचाया गया। हालांकि दूतावास की कोशिशें जारी रही, जिसके चलते बाद में 53 और भारतीय नागरिकों को जॉब स्कैम सेंटर्स के चंगुल से छुड़ाया गया। अभी भी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में है और अन्य संभावित भारतीयों की तलाश जारी है। बता दें कि कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने इससे पहले भी कई बार समय रहते जॉब स्कैम में फंसे भारतीयों को निकालने में सफलता हासिल की है। दूतावास की ओर से समय-समय पर भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने, नौकरी के प्रस्तावों व भर्ती एजेंसियों को अच्छी तरह से सत्यापित करने के साथ ही विदेशी रोजगार के अवसरों के लिए केवल अधिकृत चैनलों पर भरोसा करने की अपील की जाती रही है।

Spread the love

Columbia Earthquake
International

कोलंबिया भूकंप में चमत्कार 48 घंटे बाद मलबे से जिंदा मिला नवजात बच्चा

कोलंबिया में भूकंप की भीषण तबाही Colombia earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। कई शहरों में इमारतें ढह गईं और बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव अभियान के तीसरे दिन एक ऐसा रेस्क्यू हुआ, जिसने तबाही के बीच उम्मीद […]

Spread the love
Read More
India's Maritime Policy
homeslider International

‘सागर’ नीतिः सेशेल्स की सुरक्षा और फिलीपींस की समृद्धि में मददगार बना भारत

शाश्वत तिवारी India’s Maritime Policy:  भारत ने ‘ग्लोबल साउथ’ के मित्र राष्ट्रों की सुरक्षा और जमीनी समृद्धि के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए दो अलग-अलग कूटनीतिक मोर्चों पर बड़ी सफलता हासिल की है। हिंद महासागर में रणनीतिक सुरक्षा को धार देने से लेकर दक्षिण-पूर्व एशिया में सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम प्रदान करने […]

Spread the love
Read More
Kathmandu
International National

पड़ोसी प्रथमः भारत की मदद से नेपाल के सात जिलों में मजबूत होगा इंफ्रास्ट्रक्चर

शाश्वत तिवारी Kathmandu: भारत ने अपनी ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दोहराते हुए नेपाल के जमीनी स्तर के विकास में एक और बड़ा योगदान दिया है। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और नेपाल सरकार के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय तथा स्थानीय निकायों के बीच आठ ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी […]

Spread the love
Read More