कानपुर जिले में दुस्साहसिक घटना: बेखौफ दंपति ने चार महीने के दुधमुंहे बच्चे को अगवा कर पांच लाख में बेचा

  • तीसरे दिन पुलिस ने घटना का राजफाश कर बच्चे को सकुशल बरामद कर चार अपहरणकर्ताओं को भेजा सलाखों के पीछे

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। कानपुर जिले के पनकी पुलिस ने चार महीने के मासूम बच्चे के अपहरण कांड का खुलासा करते हुए चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। मंदिर के बाहर से दंपति ने बच्चे का अपहरण कर पांच लाख में बेचा था। पनकी मंदिर के बाहर से एक ऑटो सवार दंपती ने बच्चे का अपहरण किया और फिर उसे एक दूसरे दंपती को पांच लाख रुपए में बेच दिया गया था। एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपहरण करने वाले और बच्चे को खरीदने वाले दोनों पक्षों के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एडीसीपी वेस्ट ने बताया, रावतपुर थाना क्षेत्र के थारू बस्ती में विनोद पत्नी सोनी के साथ रहता है। दोनों मंदिरों के बाहर भीख मांग कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रोजाना की तरह बीती 28 नवंबर को भी पनकी मंदिर के बाहर भीख मांग रहे थे, इस दौरान उनका चार महीने का बच्चा भी वहीं था। तभी मंदिर के एक निकासी द्वार के बाहर खड़े दंपती ने पहले बच्चे को दुलारा और फिर उसे गेट नंबर चार की तरफ पैदल लेकर चल दिए। मंदिर के बाहर निकलते ही एक ऑटो बैठकर भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाया

बच्चे के अपहरण होने की जानकारी जैसे ही मां को मिली वह घबरा गई और और उसने पनकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। पुलिस को ऑटो का नंबर नजर आया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर बच्चे का अपहरण करने वाले दंपती की तलाश शुरू की। ADCP वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य कई साक्ष को एकत्र कर बच्चे का अपहरण करने वाले शास्त्री नगर निवासी दंपती गीता सिंह और उसके पति जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों को पुलिस को गुमराह किया। दंपति को सीसीटीवी फुटेज दिखाए गए और काफी सख्ती बरती गई तब उन्होंने गुनाह कबूल किया।

बच्चे को वापस पाकर परिजनों में खुशी की लहर

दंपती ने बताया, सेन पश्चिम पारा के एक दंपती से उन्होंने पांच लाख में बच्चे का सौदा किया था और इसके लिए वह कई बार में उनसे पैसे भी ले चुके थे। पुलिस ने सोमवार को न सिर्फ अपहरण करने वाले दंपती बल्कि पांच लाख में बच्ची को खरीदने वाले दंपती सचिन और उसकी पत्नी गरिमा को पनकी नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Crime News

महुली-बस्ती मार्ग पर भीषण हादसा: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराकर दीवार से भिड़ी, चालक गंभीर

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर । संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महुली-बस्ती मार्ग पर ग्राम देईसाड के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर पास की दीवार से जा भिड़ी, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान संजय […]

Read More
Crime News

फर्जी निकली लूटपाट और हत्या की खबर, अस्पताल में हुई थी वृद्धा की मौत

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित ब्राह्मण टोला में लूटपाट के बाद वृद्धा की हत्या की सूचना से बुधवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पूरा मामला फर्जी निकला। जानकारी के अनुसार, तेनुआ माफी गांव निवासी भाष्कर ओझा ने डायल 112 पर सूचना दी […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More