सर्दियों में गरमागरम पराठे, पूरी या खिचड़ी के साथ चटपटा अचार खाने का मजा ही अलग है। आज हम आपको अदरक और हरी मिर्च का तीखा-मीठा अचार बनाने की सुपर आसान रेसिपी बता रहे हैं। यह अचार न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पाचन के लिए भी फायदेमंद है। अदरक की गर्माहट और मिर्च की तीखापन का यह अनोखा संगम आपकी हर थाली को स्वाद से भर देगा!
सामग्री (500 ग्राम अचार के लिए):
सामग्री
मात्रा
ताजा अदरक
200 ग्राम
हरी मिर्च
150 ग्राम
सरसों का तेल
4 बड़े चम्मच
नींबू का रस
4 बड़े चम्मच
पीली सरसों पाउडर
2 बड़े चम्मच
अजवाइन
1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच
नमक
स्वादानुसार
बनाने की आसान विधि:
चरण 1: सामग्री तैयार करें
अदरक को अच्छे से धोकर छील लें और पतली-पतली लंबी स्लाइस काट लें।
हरी मिर्च को धोकर साफ करें। मिर्च की तीखापन के अनुसार बीच से चीरा लगाएं या गोल-गोल काट लें।
सभी कटी सामग्री को एक साफ, सूखे कटोरे में निकाल लें।
चरण 2: मसाला मिक्स करें
कटोरे में नमक, हल्दी पाउडर और सरसों का पाउडर डालें।
सभी सामग्री को हाथों से अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले हर टुकड़े पर लग जाएं।
इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इससे अदरक-मिर्च नरम हो जाएंगे।
चरण 3: अचार तैयार करें
मसाले लगे अदरक-मिर्च में नींबू का रस, अजवाइन और सरसों का तेल डालें।
सब कुछ अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट और रखें।
साफ-सुथरा, सूखा कांच का जार लें और अचार भर दें।
जार को 1 दिन धूप में रखें ताकि अचार के स्वाद में जान आए।
परोसने के टिप्स:
24 घंटे बाद अचार खाने लायक हो जाता है
फ्रिज में 2-3 महीने तक रखा जा सकता है
हर बार सूखे चम्मच से ही निकालें
सर्दियों में गरम पराठे या मकई की रोटी के साथ सर्व करें
हरा धनिया महीनों तक रहेगा ताजा और खुशबूदार, अपनाएं ये 4 आसान स्टोरेज तरीके Fresh coriander : भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली हरी पत्तेदार चीजों में से एक है। सब्जी, दाल, चटनी से लेकर स्नैक्स तक, हरा धनिया खाने का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है। परेशानी तब होती है जब […]
दूध और दही सफेद, फिर मक्खन पीला क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का विज्ञान Why is butter yellow? : दूध का नाम आते ही आंखों के सामने सफेद रंग दिखाई देता है। दूध से बनने वाला दही भी आमतौर पर सफेद ही होता है। लेकिन जब इसी दूध को मथकर मक्खन निकाला जाता है […]
चटपटा ब्रेड पकौड़ा रेसिपी: नया लुक डेस्क गर्मागर्म चाय के साथ कुरकुरा और चटपटा ब्रेड पकौड़ा मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। यह एक ऐसा लोकप्रिय स्नैक है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर होटल जैसा टेस्टी ब्रेड पकौड़ा बनाना चाहते हैं, तो यह […]