सामूहिक खेती बनी किसानों की नई उम्मीद, पहाड़ों से पलायन भी थमेगा

Untitled 11 copy 26

देहरादून। सहकारिता विभाग की माधो सिंह भण्डारी सहकारी सामूहिक खेती योजना ने प्रदेश में बंजर पड़ी भूमि को फिर से उपजाऊ बना दिया है। यह योजना न केवल खेतों को नया जीवन दे रही है, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा भी प्रदान कर रही है। वर्तमान में प्रदेशभर की 24 सहकारी समितियों से जुड़े लगभग 2400 किसान 1235 एकड़ क्षेत्रफल पर सामूहिक खेती कर रहे हैं। इससे उत्तराखंड में हो रहे पलायन को रोकने में भी भारी मदद मिलेगी।

ये भी पढ़े

एक और मुस्कान : नीले ड्रम के बाद अब किचन में ही दफना दिया पति

राज्य सरकार ने सामूहिक खेती के इस मॉडल के माध्यम से पलायन से सूने पड़े खेतों को पुनः आबाद करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। योजना के तहत हर ब्लॉक में अनुपयोगी भूमि की पहचान की गई, जिसके आधार पर 4750 एकड़ बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कुल 70 क्लस्टरों का चयन किया गया, जिनमें से 24 क्लस्टरों में सहकारी समितियों द्वारा आधुनिक तकनीक के साथ खेती का कार्य किया जा रहा है।

इन क्लस्टरों में मिलेट्स, बेमौसमी सब्जियां, दालें, फल, औषधीय एवं सुगंधित पौधे, चारा फसलें व व्यावसायिक खेती की जा रही है। साथ ही योजना के तहत कृषि पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस सामूहिक प्रयास ने न केवल जमीन को फिर से उर्वर बनाया है बल्कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त भी किया है। साथ ही यह पहल प्रदेश में रिवर्स माइग्रेशन को भी प्रोत्साहित कर रही है।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More