सोमवार के दिन इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today's Horoscope

ये बात सौ फीसदी सच है कि जीवन कर्म के हिसाब से चलता है, पर ये भी इतना ही सच है कि ग्रहों का साथ और इसकी दिशा–दशा भी आपके उतार–चढ़ाव, सफलता और कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। ग्रहों की दिशा और दशा बदलती रहती है और उसी हिसाब से भविष्य फल भी बदलता रहता है।

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से आत्मीयता बढऩे के भी योग हैं।

वृषभ : आज के दिन आप मानसिक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे। आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे। आज आप जीवन के प्रति आपके नजरिये में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें। जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा।

मिथुन : आज आपके नए मित्र बनेंगे व ऐसे लोगों से संपर्क होगा जो कि भविष्य में आप के लिए लाभदायी साबित होंगे। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। निरर्थक व्यय होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है।

ये भी पढ़े

आयु रेखा के साथ-साथ और भी तरीके हैं आयु जानें…

कर्क : आप अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रण रखें। शरीर से थकान और आलस्य महसूस होगा। संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी। पुराना कर्ज चुकाने में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। आज आर्थिक पक्ष आप का उत्तम रहेगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। साथी के साथ बिताए रोमांटिक क्षणों की यादों से आज सुखानुभूति होगी।

सिंह : आज निर्धारित कार्य संम्पन न होने की वजह से निराशा बनी रहेगी। खर्च भी बढ़ेगा। वाहन से सावधान रहे चोट भी लग सकती है। धन प्राप्ति के योग हैं। जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखे। व्यवसाय व नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। करियर में आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या : मानसिक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। खर्च अधिक मात्रा में होगा। अपनी इच्छा शक्ति के बल पर आप बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटेंगे। इ’छानुसार परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला : आज आपसी लोगों की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। आपकी माता जी स्वास्थ्य लाभ का आनंद लेंगी। अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़े

कुंडली में इन भावों में बैठे हो बुध तो आप बनेंगे बुद्धिमान और मिलेगी सफलता

वृश्चिक : दूसरों की बातों में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे आपका नुकसान हो सकता है। भ्रांति एवं अकस्मातों से बचिएगा। क्रोध पर संयम रखें। दिन बहुत शुभफलदायी है व्यक्ति को बिना परखे पैसो का लेन देन आपको नुकसान दे सकता है। काम-वासना पर संयम रखने की कोशिश करें।

धनु : आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। मन विचलित रह सकता है। खूब परिश्रम के बाद भी आज सफलता कम ही मिलेगी

मकर : आज आपके परिवार में शांति का वातावरण रहेगा। दफ्तर में सहकर्मियों से कम सहयोग मिलेगा। दैनिक कार्यो में कुछ रुकावटें आएंगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। खुद के द्वारा सोचा गया काम अचानक बिगड़ सकता है। व्यवसाय सामान्य रहेगा। आकस्मिक खर्च की संभावनाएं हैं।

कुम्भ : भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्य भार बढ़ेगा। आपकी आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है।

मीन : आज किसी नए कार्य का प्रारंभ न करें। क्रोध के कारण कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखिएगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी लाभदायी दिन रहेगा। बीमारी से राहत मिलेगी। नौकरी-पेशा लोगो के लिए लिए आज का दिन बेहतर है। आज किस्मत पर भरोसा बिल्कुल न करें। अचानक धन हानि के योग हैं।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

शनिवार को इन राशियों को मिलेगी सफलता, शनि कृपा से दूर होंगी परेशानियां

Today’s Horoscope मेष : आपकी आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। वृषभ : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी खुशियां, कुछ को बरतनी होगी सावधानी

Today’s Horoscope मेष :  आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। कोई पौधा लगाएं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को इन राशियों के व्यापार में आएगा बड़ा उछाल, मिलेगा लाभ

Today’s Horoscope मेष  : कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग ना करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा। वृषभ  : दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का […]

Spread the love
Read More