अलीगंज: महिला ने की खुदकुशी, मायके वालों ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

suicide
  • सुनारन बाग मंदिर सेक्टर भी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अलीगंज थाना क्षेत्र के सुनारन बाग मंदिर के पास रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शव मकान में लगे टीन शेड में दुपट्टा के सहारे लटकता मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों दहेज के लिए मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

अलीगंज क्षेत्र स्थित सुनारन बाग मंदिर सेक्टर बी में रहने वाले सुमित कुमार ने 25 वर्षीय प्रीति से फरवरी 2018 में प्रेम विवाह किया था। जिससे एक पांच वर्षीय का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि जुनून में आकर सुमित और प्रीति एक-दूसरे से आंखें चार कर शादी तो कर लिया। कुछ दिनों तक सब-कुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन उसके बाद से ही दंपति के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर तकरार शुरू हो गई।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

रोज की तरह शनिवार सुबह सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर प्रीति ने मकान में लगे टीन शेड में दुपट्टा के सहारे खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बेटी द्वारा जान देने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया और आरोपी लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया, जिससे वह आहत होकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ में स्कूल वैन चालक पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Lucknow: राजधानी लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन चालक पर कक्षा 11 की 15 वर्षीय छात्रा को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान छात्रा को बरामद करने […]

Spread the love
Read More
Crime News

जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा मंत्री की बेटी समेत चार लोगों ने गंवाई जान

JamshedpurNews : झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा शहर के मरीन ड्राइव क्षेत्र में एनएच हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी […]

Spread the love
Read More