कृति सेनन ने धनुष संग काम के अनुभव पर खोले राज

Untitled 19 copy 13

लखनऊ। ए.आर. रहमान का म्यूज़िकल एल्बम ‘तेरे इश्क में’ इन दिनों लगातार ट्रेंड कर रहा है और ट्रेलर को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। धनुष और कृति सेनन की नई जोड़ी को लेकर फैन्स बेहद रोमांचित हैं और रिलीज़ से पहले ही उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फिल्म की बड़ी USP बनकर उभर रही है। इसी चर्चा के बीच कृति सेनन ने धनुष के साथ काम के अपने अनुभव पर खुलकर बात की।

ये भी पढ़े

सात जन्मों की कसम और साथ में सात फेरे लेने वाली दुल्हन सात मिनट में ही छूमंतर, खबर पाकर दुल्हा बेहोश बाराती दंग

धनुष के साथ काम पर कृति का अनुभव

धनुष संग पहली बार काम को लेकर कृति ने कहा, धनुष एक शानदार अभिनेता हैं। मैं हमेशा से उनके टैलेंट और उनके क्राफ्ट की प्रशंसक रही हूं। अपने किरदारों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। उन्होंने न सिर्फ अभिनय किया है बल्कि कई फिल्मों का निर्देशन भी किया है, इसलिए वह सीन के क्रिएशन और स्क्रीन पर उसकी प्रस्तुति को बहुत गहराई से समझते हैं। वो अपने किरदार में कई लेयर जोड़ते हैं, इसलिए उनके साथ काम करने के लिए मैं बहुत उत्साहित थी। मुझे पता था कि वो ऐसे को-एक्टर हैं जिनके साथ रिएक्ट करते हुए मैं अपनी एक्टिंग को और बेहतर कर पाऊंगी, और बिल्कुल ऐसा ही हुआ।

ये भी पढ़े

बस्ती-नई नवेली दुल्हन का दुस्साहस: निकाह के हफ्ता भर गुजरते ही रूखसाना बनी हत्यारिन

ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री पर बोलीं कृति

वे आगे कहती हैं, फिल्म में कई गहरे और लंबे सीन हैं, जो तभी असरदार बनते हैं जब दोनों कलाकार एक-दूसरे से ऊर्जा लेकर प्रदर्शन करें। धनुष बहुत सहयोगी और सपोर्टिव को-एक्टर हैं। हमने मिलकर कई सुंदर और जादुई पलों को जन्म दिया, और कई बार सीन खत्म होने के बाद हम एक-दूसरे को देखकर कहते, ‘ये वाला सच में बहुत अच्छा था।  उनके साथ काम करना बेहद सुखद अनुभव रहा और उम्मीद है भविष्य में हम और भी प्रोजेक्ट साथ करेंगे।

ये भी पढ़े

खुशबू के कथक और मिश्र की थाप ने खूब जमाया रंग

फिल्म की टीम और रिलीज़

फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने किया है, जबकि भूषण कुमार और कृष्ण कुमार सह-निर्माता हैं। इसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और कहानी हिमांशु शर्मा तथा नीरज यादव ने लिखी है। ए.आर. रहमान के संगीत और इरशाद कामिल के बोलों से सजी यह फिल्म धनुष और कृति सेनन की मुख्य भूमिकाओं में 28 नवंबर 2025 को हिन्दी और तमिल में दुनियाभर में रिलीज़ होगी। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More
Entertainment

Bigg Boss 20: यंग DSA की मुश्किल बढ़ी, आसिफ-आम्रपाली हुए नाराज

Bigg Boss 20: सलमान खान के होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रिश्तों और दोस्तियों के समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें यंग DSA की गैंग के बीच मतभेद साफ दिखाई दे रहे हैं। आसिफ खान ने यंग DSA के सामने […]

Spread the love
Read More
OTT Releases
Entertainment

OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार

अगर आप घर बैठे मनोरंजन के लिए नई फिल्म या वेब सीरीज तलाश रहे हैं, तो सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर की शुरुआत में OTT पर कई दिलचस्प रिलीज होने वाली हैं। 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच ZEE5, JioHotstar, Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और […]

Spread the love
Read More