चीन सीमा पर बसे उत्तराखंड के 91 गांवों की बदलेगी तस्वीर

Untitled 11 copy 19

देहरादून। चीन और नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के 91 गांवों को मॉडल ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। यह गांव केंद्र सरकार के वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम में सम्मिलित हैं। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी को बुधवार को ग्राम्य विकास आयुक्त ने इन गांवों की प्रगति रिपोर्ट सौंपी है। मंत्री ने वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन व्यापक प्रचार-प्रसार और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर देते हुए सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण आजीविका सृजन और पलायन रोकने के उद्देश्य से केंद्र सरकार के वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के तहत इन सीमावर्ती गांवों को मॉडल गांवो के रूप में विकसित करने की योजना है।

ये भी पढ़े

पहाड़ों पर बारिश न होने से पड़ रही सूखी ठंड, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

वहां के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार होने के साथ ही उन्हें विभिन्न मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसलिए यह कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीन सीमा से सटे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के 51 गांवों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने, संपर्क मार्गों के निर्माण स्थानीय संस्कृति एवं पर्यटन के प्रचार व आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा 520.15 करोड़ की कार्य योजना केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गई थीं, जिसमें 110 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राज्य सरकार को मिल गई है। उन्होंने बताया कि वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम 2.0 के तहत नेपाल सीमा से सटे चंपावत, पिथौरागढ़ और उधमसिंह नगर के 40 गांवों में आंकड़ों का एकत्रीकरण और सत्यापन कार्य चल रहा है। पिथौरागढ़ जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की पांच सड़कों के निर्माण के लिए 119.44 करोड रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

Spread the love

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Spread the love
Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Spread the love
Read More