खान सर और नील नितिन मुकेश ने किया स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का उद्घाटन

Untitled 3 copy 30

पटना। आज पटना के होटल पनाचे में अभिनेता नील नितिन मुकेश और खान सर के हाथों स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर खान सर के हाथों ईस्ट इंडिया चैप्टर मैगज़ीन 2025 के तीसरे संस्करण का विमोचन हुआ। इस अवसर पर बोलते हुए बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश ने कहा कि पटना आकर मुझे बहुत अच्छा लगा, यहां के लोग मिलनसार हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को सम्मान अपने हाथों से देकर गर्व महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि पटना की संस्कृति और इतिहास बहुत ही समृद्ध है, और यहां के लोगों का स्वागत करने का तरीका अद्वितीय है। खान सर ने कहा, “मैं आज पटना में स्टार्ज ऑफ इंडिया मैगज़ीन का विमोचन किया है, जिसके संपादक अमृता राय वर्मा और श्रीधर वर्मा हैं। मैं सभी को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स पूर्वी भारत की प्रतिभा, प्रेरणा और गौरव का एक भव्य मंच बनकर उभर रहा है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए, अमृता राय वर्मा ने कहा, “हम सभी को यह अवसर देने के लिए हम खान सर और नील नितिन मुकेश जी का आभारी हैं। यह आयोजन पूर्वी भारत की प्रतिभा को पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर कई प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिनमें RJ अंजलि, RJ शशि, सैयद साहेब अली (मटरगश्ती), WowVidushi, JP यादव, आर्यन बाबू, संजय भूषण पटियाला, अंशुमन सिन्हा, शारदा सिन्हा सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व शामिल थे। यह आयोजन VKONNECT STARS के द्वारा किया गया था, जिसका नेतृत्व चीफ एडिटर श्रीमती अमृताा रॉय वर्मा और चीफ विजनरी ऑफिसर श्रीधर वर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में से एक, बिहार के भोजपुरी गायक आर्यन बाबू ने कहा, “यह आयोजन पटना के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहां के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है, और हमें गर्व है कि हम इस आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। इस अवसर पर उपस्थित आयोजक श्रीधर वर्मा ने कहा कि मैं इस आयोजन में भाग लेने आये सभी लोगो का स्वागात करता हू । यहां के लोगों की ऊर्जा और उत्साह बहुत ही प्रेरणादायक है। स्टार्ज ऑफ इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन पूर्वी भारत की प्रतिभा को पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Spread the love

  Pranit More 
Entertainment

‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद पर प्रणित मोरे ने मांगी माफी, बोले- मुझे एक और मौका दें

Pranit More : हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद ने देशभर में बहस छेड़ दी है। इस विवाद के केंद्र में रहे स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अब सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। लगातार बढ़ते विरोध, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और कानूनी कार्रवाई […]

Spread the love
Read More
Sanjay Kapoor death anniversary
Entertainment

पहली डेथ एनिवर्सरी पर संजय कपूर को याद कर भावुक हुईं करिश्मा कपूर, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

Sanjay Kapoor death anniversary : बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन को एक साल पूरा हो चुका है। उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर करिश्मा कपूर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। करिश्मा कपूर […]

Spread the love
Read More
Salman Khan Farmhouse Case
Entertainment

सलमान खान फार्महाउस विवाद में बड़ा मोड़, बॉम्बे हाई कोर्ट ने पड़ोसी को लगाई फटकार”

Salman Khan Farmhouse Case : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े चर्चित फार्महाउस विवाद मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। करीब चार साल पुराने इस विवाद में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ को फटकार लगाई है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि किसी भी […]

Spread the love
Read More