लुंबिनी महोत्सव में अव्यवस्थाओं पर भारतीय लोगो में रोष

Untitled 15 copy 14

राजेश जायसवाल

भैरहवा । हर साल की तरह इस वर्ष भी भैरहवा में लुंबिनी महोत्सव (व्यापारी मेला) भले ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।, लेकिन मेले में अव्यवस्था और महंगाई को लेकर आम जनमानस सहित भारतीय नागरिकों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है।वृहस्पतिवार को मेले में लगाए गए कई स्टॉल्स पर बाजार भाव से कहीं अधिक दामों पर सामान बेचे जा रहे हैं। ग्राहकों का आरोप है कि दुकानदार मनमाने रेट वसूल रहे हैं, जबकि वही सामान शहर के बाजार में काफी कम कीमत पर आसानी से मिल रहा है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

इससे लोगों में भारी नाराज़गी है। खाने-पीने की दुकानों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। कई स्टालों पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह लापरवाह मिली। ग्राहकों का कहना है कि बासी और खराब गुणवत्ता वाला खाना परोसा जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं। वहीं कई दुकानों पर घटिया क्वालिटी का सामान ऊँचे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

ये भी पढ़े

दो पतियों को छोड़ा,आशिक से हुयी गर्भवती…और मिली सड़ी-गड़ी लाश!

स्थानीय नागरिक राकेस मद्देशिया, रमेश वर्मा, प्रिंस कुमार सन्तोष शर्मा निवासी नौतनवा गिरजेश, मनीष कुमार, सन्तोष कुमार निवासी ठूठीबारी, मुकेश, संजय लोध निवासी कोल्हुई, सहित कई लोगो ने बताया कि मेले के आयोजकों तथा प्रशासन से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया कि समान बहुत महंगा है। और खाने पीने की चीजें बासी थी। बोलने पर मेले के दुकानदार का व्यवहार ठीक नही था। सभी लोगो ने कार्यवाही की मांग करते हुए ठगे जाने से बचाया जा सके और मेले की विश्वसनीयता बनी रहे।

Spread the love

New York
International

यूएन में बोला भारत- मध्य पूर्व में स्थिरता जरूरी, एक करोड़ प्रवासियों की सुरक्षा अहम

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में मध्य पूर्व की संवेदनशील स्थिति पर आयोजित खुली बहस के दौरान भारत ने अपना कड़ा और स्पष्ट राष्ट्रीय बयान प्रस्तुत किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पी. हरीश ने क्षेत्र में जारी तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया […]

Spread the love
Read More
Baku
International

CICA समिटः भारत ने क्षेत्रीय संप्रभुता, अखंडता के सम्मान पर दिया जोर

शाश्वत तिवारी Baku:  विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अज़रबैजान के बाकू में आयोजित ‘कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेज़र्स इन एशिया’ (CICA) के 7वें शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। सम्मेलन में सदस्य देशों ने क्षेत्रीय सहयोग को गहरा करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और एशिया में शांति को बढ़ावा देने […]

Spread the love
Read More
Crime News International

बेटी से मिलाने के बहाने पत्नी की हत्या, अमेरिका में पति गिरफ्तार

Chicago: अमेरिका के शिकागो में भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी अंकुर पटेल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी के दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में होने और दोबारा साथ रहने से इनकार करने के बाद आरोपी ने […]

Spread the love
Read More