42 लाख का ठगी कांड में पहली बड़ी कार्रवाई! भूमि अधिग्रहण कार्यालय का बाबू आकाश बादल निलंबित

Gorakhpur Jail

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। रेलवे की घुघली-आनंदनगर नई रेल लाइन के भूमि अधिग्रहण में 42 लाख रुपये की ठगी के सनसनीखेज मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गुरुवार को राजस्व अर्जन अमीन एवं भूमि अध्याप्त कार्यालय के बाबू आकाश बादल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। ADM न्यायिक की जांच रिपोर्ट में बाबू की संलिप्तता की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

ADM न्यायिक नवनीत गोयल द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि अधिक मुआवजा दिलाने के नाम पर पीड़ित से 42 लाख रुपये की उगाही की गई थी, जिसमें बाबू आकाश बादल की भूमिका संदिग्ध और सक्रिय पाई गई। बैंक स्टेटमेंट, चेक विवरण और लेनदेन की श्रृंखला में बाबू की उपस्थिति और भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचते ही DM संतोष कुमार शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए निलंबन आदेश जारी किया। उन्होंने साफ कहा कि, “इस प्रकरण में दोषी पाए गए किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आगे और भी कठोर कार्रवाई तय है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, बाबू आकाश बादल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ पुलिसिया जांच भी आगे बढ़ेगी। ADM ने पहले ही तीन आरोपितों पर मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर दी है।

ये भी पढ़े

हिंदू प्रेमिका से मिलने गए मुस्लिम युवक की बेरहमी से हत्या… लड़की का पिता- भाई गिरफ्तार

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More