दुस्साहस: अब गोसाईगंज में युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

death 1
  • दो दिन पहले शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकला था बाबू
  • घरवालों ने बेटे की हत्या करने की जताई आंशका
  • गले और शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
  • सुरियामऊ गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते दिनों हुई कई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब गोसाईगंज क्षेत्र में पूर्व प्रधान के 24 वर्षीय राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू का शव घर से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। वह मंगलवार की शाम घर से शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। घरवाले बेटे की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़े

ये इश्क नहीं आसांः बहू के प्यार में पागल बाप बना जल्लाद, फावड़े से बेटे को काट डाला

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

जानकारी के मुताबिक गोसाईगंज क्षेत्र स्थित सुरियामऊ गांव निवासी पूर्व प्रधान बबलू सिंह परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि बबलू सिंह का 24 वर्षीय बेटा राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू मंगलवार शाम किसी करीबी के यहां शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिवारीजन बेटे की तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सफलता न मिलने पर घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी की धारा में रिपोर्ट दर्ज जल्द सकुशल बरामद करने का दावा किया।

बताया जा रहा है कि बेटे की तलाश में जुटे घरवाले खोजबीन कर रहे थे कि तभी किसी ने सूचना दी कि एक युवक का शव खेत पड़ा हुआ है। यह सुनते ही परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अपने बेटे राजा प्रताप सिंह उर्फ बाबू के रूप में की। बेटे की दशा देख घरवालों में कोहराम मच गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर और घरवालों को किसी तरह संभाला।

ये भी पढ़े

प्रेग्नेंट होने पर पहले कराया गर्भपात, फिर समाज के डर से शरीर पर डाल दिया तेजाब

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बाबू के शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान थे। इससे आंशका जताई जा रही है कि किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुलाया गया। हालांकि पुलिस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घरवाले बेटे की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई। बताया जा रहा है कि मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Untitled 2 copy
Crime News homeslider National Odisha

बालियंता मॉब लिंचिग केस, BJD के गुर्गों IPS ने रची थी साजिश

कुछ अधिकारियों का नाम आया सामने, लेकिन पुख्ता जोर नहीं ओडिशा में बालियंता मॉब लिंचिंग केस अब सिर्फ़ हत्या की जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इस मामले ने राज्य की पुलिस और प्रशासनिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बालियंता मॉब लिंचिंग मामले को लेकर कुछ वरिष्ठ […]

Read More
Untitled 1 copy
Crime News homeslider

चंदौली के साइको किलर की कहानी

आगाज से अंजाम तक 24 घण्टे चला मानसिक विक्षिप्त गुरप्रीत सिंह का खेल 3 बेगुनाहों की जान लेकर दुनिया छोड़ गया गुरूपीत सिंह चंदौली/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बीते 24 घंटे ने एक खौफनाक सिलसिले को जन्म दिया, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। पूर्व सैनिक गुरप्रीत सिंह, जिसे पुलिस ने ‘साइको किलर’ […]

Read More
crime
Crime News homeslider

इलाके में खौफ, 24 घंटे… तीन कत्ल… और एक ही संदिग्ध!

लगातार हो रही हत्याओं ने थर्रा उठा पूर्वांचल का यह जिला पुलिस के हाथ पांव फूले, अब किसी तरह एक सटीक वार को तैयार नया लुक संवाददाता लखनऊ। यूं तो प्रधानी चुनाव आते ही पूर्वांचल की फिजा खूनी हो जाती है। लेकिन इस बार जनगणना आगामी विधानसभा चुनाव के चलते टल रहे ग्राम पंचायत चुनाव […]

Read More