दिल्ली की जनता से संजय दत्त पूछेंगे ‘आखिरी सवाल’, 13 मई को मेगा प्रीमियर

संजय दत्त

अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आखिरी सवाल’ लेकर आ रहे हैं संजय दत्त, जानें कौन है लीड रोल में…

राजनीति और फिल्म जगत की बड़ी हस्तियों के बीच संजय दत्त दिखाएंगे अपना जलवा

Bollywood News : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी के साथ लौट रहे हैं फिल्म ‘आखिरी सवाल’ में।

यह फिल्म रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर चुकी है और अब 13 मई को दिल्ली में इसका मेगा प्रीमियर आयोजित किया जाएगा। यह इवेंट फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ राजनीतिक और प्रशासनिक जगत के लिए भी खास माना जा रहा है, क्योंकि इसमें कई प्रमुख हस्तियां और वरिष्ठ राजनेता शामिल होंगे‘आखिरी सवाल’ धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

फिल्म की घोषणा और इसका दमदार टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई थी। टीज़र में दिखाई गई कहानी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला है, जिसमें ऐतिहासिक और राजनीतिक घटनाओं की झलक मिलती है।

खासकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी घटनाओं की झलक ने दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी है। इसी वजह से यह फिल्म 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

 13 मई को दिल्ली में भव्य प्रीमियर

फिल्म का सबसे बड़ा इवेंट 13 मई को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह प्रीमियर अब तक के सबसे बड़े फिल्म प्रीमियर्स में से एक माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इस इवेंट में फिल्म जगत के बड़े नामों के साथ-साथ वरिष्ठ राजनेता, नौकरशाह और कई प्रभावशाली हस्तियां शामिल होंगी। यह आयोजन दिल्ली के एंटरटेनमेंट और राजनीतिक दोनों सर्किट में खास आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।

ये भी पढ़े

EPFO ने दी सख्त चेतावनी, तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर वरना होगा नुकसान

 

 CBFC विवाद और बाद की स्थिति

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ हाल ही में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की समीक्षा प्रक्रिया के कारण चर्चा में रही। इस दौरान फिल्म की रिलीज और ट्रेलर लॉन्च को लेकर कई अनिश्चितताएं बनी हुई थीं।

लेकिन अब CBFC से आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। मेकर्स ने राहत की सांस ली है और अब पूरी टीम आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

ये भी पढ़े

Hyundai India FY27 में लॉन्च करेगी 2 नई SUV, EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

फिल्म की टीम और निर्माण

‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जो अपने प्रभावशाली निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद को-प्रोड्यूसर के रूप में जुड़े हुए हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं, जो फिल्म को एक मजबूत और गहराई भरा नैरेटिव देते हैं।

ये भी पढ़े

बाजार में आग लगाने को तैयार है Reliance का यह SALE, जानकर रह जाएंगे दंग

 

रिलीज डेट और उम्मीदें

फिल्म ‘आखिरी सवाल’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। दिल्ली का यह भव्य प्रीमियर फिल्म के लिए एक बड़ा प्रमोशनल प्लेटफॉर्म साबित होगा। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह अपने विषय और प्रस्तुति के कारण दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बाजार में आग लगाने को तैयार है Reliance का यह SALE, जानकर रह जाएंगे दंग

नीट परीक्षा रद्द, छात्र परेशान, सड़क पर संग्राम

Hyundai India FY27 में लॉन्च करेगी 2 नई SUV, EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

EPFO ने दी सख्त चेतावनी, तुरंत अपडेट करें मोबाइल नंबर वरना होगा नुकसान

Spread the love

Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

‘बिग बॉस 20’ ने रचा इतिहास, एक हफ्ते में मिले दो करोड़ से ज्यादा व्यूज़

Bigg Boss 20 : एंडेमोल शाइन इंडिया के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘बिग बॉस हिंदी सीजन 20’ ने स्ट्रीमिंग की दुनिया में नया रिकॉर्ड कायम किया है। छह  सितंबर को प्रीमियर हुए इस सीजन ने अपने शुरुआती दिनों में ही दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली। शो को जियोहॉटस्टार पर डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ-साथ कलर्स […]

Spread the love
Read More