AI क्षेत्र में बड़ा कदम, TNV ग्लोबल ने शुरू की AIMS ऑडिटिंग

Untitled 3 copy 26

लखनऊ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े जोखिमों को ध्यान में रखते हुए TNV ग्लोबल लिमिटेड ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मैनेजमेंट सिस्टम (AIMS) ऑडिटिंग सेवा की शुरुआत कर दी है। यह सेवा अंतरराष्ट्रीय मानक ISO/IEC 42001 : 2023 पर आधारित है, जो विश्व स्तर पर AI के नैतिक, सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करने वाला पहला प्रबंधन प्रणाली मानक माना जाता है। TNV ग्लोबल के प्रबंध निदेशक प्रग्येश सिंह ने कहा कि AI भले ही तर्क और एल्गोरिद्म पर काम करता हो, लेकिन मानव विवेक की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि हर एल्गोरिद्म की सीमाएं होती हैं, इसलिए AI के निर्णयों का मानव द्वारा सत्यापन अनिवार्य है। ISO 42001 केवल तकनीकी मानक नहीं, बल्कि संगठनों की नैतिक जिम्मेदारी भी है।

ये भी पढ़ें

प्रेमी का विवाह हुआ तो लगा दिया दुष्कर्म का आरोप

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि तेजी से बढ़ती AI तकनीक के साथ कॉपीराइट उल्लंघन, डेटा दुरुपयोग और गोपनीयता जैसे जोखिम भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ISO 42001 का उद्देश्य AI सिस्टम को पारदर्शी, जिम्मेदार और कानूनी अपेक्षाओं के अनुरूप बनाना है। AIMS ऑडिटिंग हमारे लिए वैश्विक AI सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने का रणनीतिक कदम है। मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी हिमांशु रस्तोगी ने कहा कि AIMS तकनीक को रोकने का नहीं, बल्कि उसे अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि AIMS जिम्मेदार उपयोग सुनिश्चित करता है और AI में वैश्विक भरोसा बढ़ाता है। TNV ग्लोबल ने AIMS ऑडिटिंग में प्रवेश की तैयारी अगस्त 2025 में शुरू की थी, जब कंपनी को ISO 42001 के लिए  एक्जेम्पलर ग्लोबल मान्यता मिली। सीईओ अजीत कुमार के अनुसार, कंपनी ने इसके बाद अपने ऑडिटरों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया।

ये भी पढ़ें

BMC चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस

मुख्य विकास अधिकारी दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि 100 से अधिक देशों में उपस्थिति और 13 अंतरराष्ट्रीय मानकों में विशेषज्ञता होने से ISO 42001 का समावेश TNV के रणनीतिक रोडमैप में बड़ा मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि यह पहल भविष्य की तकनीकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। AIMS अपनाने वाले संगठन जिम्मेदार AI उपयोग का प्रदर्शन करते हुए डिजिटल शासन के वैश्विक रुझानों के अनुरूप आगे बढ़ सकते हैं। बता दें कि TNV ग्लोबल लिमिटेड एक बहु-मान्यताप्राप्त कनफॉर्मिटी असेसमेंट संस्था है, जो प्रमाणन, निरीक्षण, प्रशिक्षण और सत्यापन सेवाएं प्रदान करती है। 100 से अधिक देशों में उपस्थिति और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय निकायों से मान्यताओं के साथ, कंपनी पारदर्शिता और नैतिक शासन के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें

सूबे में सुरक्षित नहीं चौथा स्तंभ: राघवेन्द्र व लक्ष्मी नारायण सिंह हत्याकांड के बाद अब लखनऊ में पत्रकार पर जानलेवा हमला

Petrol and Diesel
Business homeslider

पेट्रोल-डीजल तीन रुपये महंगा, जनता को लगा महंगाई का जोरदार झटका

2022 के बाद पहली बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट, आम आदमी परेशान देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया गया है। शुक्रवार 15 मई से पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में तीन -तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू हो गई है। लंबे समय बाद ईंधन की कीमतों में […]

Read More
EPFO
Business

EPFO नया अपडेट: PF पैसा अब मिलेगा और भी आसान तरीके से

EPFO new update 2026 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। अब PF निकालना और ट्रांसफर करना पहले से ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल होने जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड के लिए […]

Read More
Business

महंगाई का झटका : अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 14 मई से नई कीमतें लागू

Amul milk price increase : देश में एक बार फिर महंगाई का असर देखने को मिला है। भारत की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में से एक अमूल (Amul) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार 14 मई से दूध के दाम में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि लागू होगी। […]

Read More