पूर्व विधायक चैंपियन के पुत्र के दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त

Untitled 4 copy 23

नया लुक ब्यूरो

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पुत्र दिव्य प्रताप सिंह के नाम हरिद्वार जनपद से जारी दो रिवाल्वर और एक बंदूक का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। पूर्व मुख्य सचिव एस रामस्वामी के पुत्र आर यशोर्धन ने 17 जुलाई को देहरादून के राजपुर थाने में तहरीर देकर दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह के खिलाफ उन्हें कार से खींचकर नीचे गिराने और लात-घूंसे मारने तथा एक अन्य व्यक्ति पर पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। यशोवर्धन ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शर्ट पर लगा राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक भी अपमानित किया गया।

देहरादून के SSP अजय सिंह की संस्तुति पर हरिद्वार के SSP ने गनर को निलंबित कर दिया था तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीज कर दिया था। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई थी। दिव्य प्रताप सिंह के नाम जनपद हरिद्वार से दो रिवाल्वर और एक बन्दूक का लाइसेंस जारी है। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने तीनों शस्त्रों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। साथ ही SSP देहरादून/हरिद्वार को निरस्त किए गए शास्त्रों को अपनी अभिरक्षा में लेने के निर्देश दिए हैं।

Untitled 1 copy
homeslider International

UN में बोला भारत- सप्लाई चेन टूटने से बचाने के लिए मजबूत सहयोग अनिवार्य

शाश्वत तिवारी Hormuz भारत ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईकोसॉक) की ‘ऊर्जा और आपूर्ति प्रवाह की सुरक्षा’ पर आयोजित विशेष बैठक में पश्चिम एशिया संघर्ष से उत्पन्न ऊर्जा और उर्वरक संकट पर अपना पक्ष रखा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी० हरीश ने बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए पश्चिम […]

Read More
Untitled 12 copy
Analysis homeslider

यादों से विमुख होता समाज: क्या हम अपनी स्मृतियाँ खो रहे हैं?

India जिन पुरखों के गीत- गाते हम थकते नहीं, उनकी यादों को सुरक्षित रखने में हमारी दिलचस्पी कतई उत्साहजनक नहीं है। हमारे यहाँ त्योहारों पर ‘पूर्वजों का आशीर्वाद’ मांगा जाता है। शादियों में कुल-देवता को याद किया जाता है। भाषणों में शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधी, अटल बिहारी बाजपेई  के नाम गूंजते हैं। पर जब बात […]

Read More
Love Affair
Bihar Crime News homeslider

पति पत्नी के बीच आया वो, हत्या का आरोप पति और प्रेमिका पर

विवाहेत्तर सम्बन्धों के कारण नहीं थम रहा हत्याओं का दौर पटना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो चालक की हत्या को पहले हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन जांच में सामने आया कि यह पूरी तरह से सुनियोजित साजिश थी। पटना के गर्दनीबाग निवासी ऑटो चालक चंदन […]

Read More